5 हजार रुपये लेकर भारत आने वाली Nora Fatehi कैसे बनीं डांसिंग क्वीन? जानिए एक्टर्स जुड़ी कुछ Interesting बातें…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 13 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 13 Jan 2022, 12:00 AM

बॉलीवुड इंडस्ट्री मे कई ऐसे सेलेब्स है जिनकी एक झलक देखने के लिए फैंस काफी बेकरार रहते हैं। कुछ फैंस तो अपने चहेते सेलिब्रटी के साथ फोटो Click करवाने के बेताब रहते है। इस लिस्ट मे वैसे तो कई ऐसे चेहरे शामिल है, लेकिन लिस्ट मे एक नाम ऐसा जुड़ा है। अपने बेहतरीन डांस मूव्स से लाखों करोड़ों दिलों पर ये एक्ट्रेस राज कर रही हैं। यही नहीं वो अपनी आदाओं के जलवे भी बिखेर चुकी हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों तक इनका जादू छाया हुआ है। जी हां, हम बात कर रहे है नोरा फतेही की, जो आज बॉलीवुड इंडस्ट्री मे अपने डांस से सबके दिलों पर छाई हुई है। तो आपको dance queen नोरा फतेही की लाईफ से जुड़े कुछ interesting facts और उनकी lifestyle के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे… 

नोरा फतेही एक डांसर, मॉडल और एक फेमस एक्ट्रेस हैं। नोरा का birth भले ही कनाडा में हुआ हो, लेकिन दुनियाभर मे उनकी पहचान भारत आकर हुई। बिग बॉस मे आने के बाद नोरा को एक अलग पहचान मिली। उसके बाद नोरा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। नोरा अपने डांस और ग्लेमर के लिए ही नहीं जानी जाती बल्कि उनके कर्वी फिगर और पतली कमर के भी लाखों लोग दिवाने है। यही नहीं नोरा अपनी फिटनेस से भी करोङो लोगो को इंस्पायर करती है। 

मॉडल से एक्ट्रेस बनी नोरा ने 2014 मे आई फिल्म “रोर टाईगर्स ऑफ द सुंदरबन्स” से अपना डेब्यू किया था। इसके बाद 2016 मे रियलिटी शो “झलक दिखला जा” मे नोरा ने अपने डांस का असली टैलेंट दिखाया। नोरा एक डांसर ही नहीं बल्कि एक मार्शियल आर्टस में भी ट्रेंड है। नोरा को असली पहचान फिल्म “सत्यमेव जयते” के फेमस सॉन्ग दिलबर से मिली। 

इसके बाद नोरा ने एक से बढ़कर एक हिट सॉन्ग दिए। फिल्म स्त्री मे कमरीया, बटला हाउस मे ओ साकी साकी, मरजावां मे एक तो कम जिंदगानी जैसे ब्लॉकबस्टर सॉन्ग नोरा ने किए। इसी के साथ नोरा ने कुछ एलब्मस मे भी काम किया है। नोरा ने अभी तक जितने भी सॉन्गस किए हैं, वो सारे सुपरहिट हुए। 

Dancing queen  नोरा अपना birthday 6 फरवरी को celebrate करती हैं। रिपोर्टस के मुताबिक जब नोरा कनाडा से भारत आई थी तो वो अपने साथ सिर्फ पांच हजार रुपये लेकर आई थी, लेकिन आज नोरा करोड़ों की मालकिन हैं। आज वो एक लग्जरी लाइफ जीती हैं। नोरा के पास काफी सारी महंगी लग्जरी कारें हैं, जिसमे मर्सिडीज बेंज सिएलए-200, वॉक्सवोगन पोलो और एक होंडा सिटी कार है। 

एक interview के दौरान नोरा फतेही ने खुद बताया की उनकी डाइट प्लैन कुछ खास नहीं है, बल्कि उनके फिट रहने का राज उनका डांस है, जिससे वो काफी फिट हैं। नोरा मुंबई के एक आलिशान अपार्टमेंट मे रहती है। इंडस्ट्री में नोरा अपने टैलेंट से आज एक अलग पहचान बना चुकी है। नोरा की नेट वर्थ 12 से14 करोड़ के बीच है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds