Noise लेकर आई धांसू स्मार्टवॉच, Body Temprature भी होता है मॉनिटर, जानिए दमदार फीचर

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 02 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Noise की पहचान एक से बढ़कर एक ऑडियो प्रोडक्ट्स और वॉयरलेस के लिए जाना जाता है। कंपनी अपने ग्राहकों की पसंद के हिसाब से नए नए प्रोडेक्ट्स लॉन्च करती रहती है। अब Noise एक ऐसी दमदार स्मार्टवॉट लेकर आई है, जो आपका बॉडी टेंपरेचर भी देख सकती है। कंपनी ने इस स्मार्टवॉच को Noise Fit Caliber का नाम दिया। ये Noise की अफोर्डेबल स्मार्टवॉच है और इसमें कई नए फीचर्स भी दिए गए।

स्मार्टवॉच के फीचर्स की बात करें तो इसमें 1.69 इंच की स्क्रीन दी गई है। साथ ही फुल टच फ्लैट LCD स्क्रीन और 150 से ज्यादा कस्टमाइजेबल और क्लाउड-बेस्ड वॉच फेस दिए गए हैं। वॉच में 60 स्पोर्ट्स मोड्स भी दिए गए हैं। स्मार्टवॉच 24×7 हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 मॉनिटरिंग और बॉडी टेम्परेचर मॉनिटरिंग के साथ आती है। इसके लिए इसमें डेडीकेटेड सेंसर्स दिए गए है। वॉच में 3-एक्सिस accelerometer दिया गया है। Fonearena की रिपोर्ट के मुताबिक Noise Fit Caliber का केस पॉलिकार्बोनेट का है, लेकिन ये मेटल की तरह दिखता है। वॉच में स्ट्रेस और स्लीप ट्रैकिंग के फीचर्स तो है ही साथ ही इसमें Menstrual Cycle ट्रैकिंग भी आती है।

स्मार्टवॉच में वॉटर रेसिस्टेंस के लिए ip68 की रेटिंग दी गई है। Noise कंपनी ये दावा करती है कि ये स्मार्टवॉच सिंगल चार्ज होने पर 15 दिनों तक चलती है। स्मार्ट वॉच में कलर ऑप्शन भी मिलते है। इसमें ब्लैक, ग्रीन, रेड और व्हाईट कलर पेश किए गए है। वॉच की सेल 6 जनवरी दोपहर 12 बजे से होगी। शुरुआती सेल में इसे आप कम रेट में खरीद सकते हैं। अभी कंपनी  Flipkart पर इसे 1,999 रुपये की इंट्रोडक्टरी कीमत पर बेचेगी। बाद में इसकी कीमत 3,999 रुपये हो जाएगी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds