Nagpur crime: दादी पोते का रिश्ता हुआ तार-तार, रंग की चंद बुंदों के बदले उठाया ये खौफनाक कदम

Shikha Mishra | Nedrick News Nagpur Published: 05 Mar 2026, 08:09 AM | Updated: 05 Mar 2026, 08:09 AM

Nagpur crime: होली से पहले ही होली के रंग आसमान में दिखने लगते है, ये त्योहार आमतौर पर खुशियों, रंगों और मेल-मिलाप का प्रतीक माना जाता है। जब पूरा देश रंगों के त्योहार की खुशियों में डूबा था, महाराष्ट्र के नागपुर से एक ऐसी खबर आई जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया। अक्सर कहा जाता है कि दादा-दादी के लिए मूल (बच्चे) से ज्यादा सूद (पोता) प्यारा होता है, लेकिन यहां एक दादी ने इस कहावत को खौलते पानी में जलाकर राख कर दिया। महज चंद बूंद रंगों के बदले एक मासूम को जो सजा मिली, उसने रिश्तों पर से विश्वास को झकझोर दिया है।

Also Read: Ayushman Card: धारक सावधान! हर बीमारी का इलाज नहीं है मुफ्त, अस्पताल जाने से पहले पढ़ें ये नियम

रंग डालने पर दादी को आया गुस्सा

यह घटना नागपुर के कोराडी इलाके की है, जिसने सुनकर हर कोई सन्न रह गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 4 साल का मासूम ओम अपने घर के बाहर रंगों वाली स्प्रे बोतल (पिचकारी) से खेल रहा था। खेलते-खेलते उसने अनजाने में अपनी दादी सिंधु ठाकरे पर रंग छिड़क दिया। लेकिन किसे पता था कि पोते की यह छोटी सी शरारत दादी को इस कदर आगबबूला कर देगी। बताया जा रहा है कि उस समय दादी होली के लिए लकड़ियों के पास गर्म पानी से बाल्टी भर रही थीं। पोते द्वारा रंग डालते ही उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने बाल्टी का खौलता हुआ पानी बच्चे पर ही फेंक दिया।

45 प्रतिशत तक झुलस गया बच्चा

खौलता पानी शरीर पर गिरते ही मासूम ओम दर्द से तड़प उठा और चीखते हुए वहां से भागने लगा। बच्चे की चीखें सुन परिवार के लोग दौड़कर आए और उसे तुरंत नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक, खौलते पानी की मार से बच्चा 45 प्रतिशत तक झुलस गया है। मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

Also Read: अब WhatsApp के लिए देना पड़ सकता है पैसा? नए प्रीमियम फीचर्स की तैयारी शुरू

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। CCTV फुटेज में यह खौफनाक मंजर साफ देखा जा सकता है। जैसे ही दादी बच्चे पर खौलता पानी फेंकती है, मासूम दर्द से बिलखते हुए वहां से जान बचाकर भागता है। गनीमत रही कि पास मौजूद एक दूसरी महिला ने तत्परता दिखाई और तुरंत मासूम पर ठंडा पानी डाला ताकि जलन को कम किया जा सके, लेकिन तब तक मासूम का शरीर बुरी तरह झुलस चुका था।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। पुलिस ने आरोपी दादी सिंधु ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज को मुख्य सबूत के तौर पर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। फिलहाल बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds