Diet in Corona: कोरोना संक्रमण से जल्दी चाहते हैं रिकवरी, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल कर लें ये चीजें!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 May 2021, 12:00 AM | Updated: 04 May 2021, 12:00 AM

कोरोना संक्रमण का कहर देश में थमने का नाम नहीं ले रहा। अदृश्य दुश्मन के खिलाफ इस वक्त जंग लड़ी जा रहा है। कोरोना का नया वेरिएंट देश में तबाही मचा रहा है। रोजाना लाखों लोग वायरस की  चपेट में आ रहे हैं, जबकि हजारों को ये वायरस मौत के मुंह में समा रहे हैं। हालांकि एक पॉजिटिव बात ये भी है कि डेली बड़ी संख्या में लोग इस वायरस को मात देकर स्वस्थ भी हो रहे हैं। 

कोरोना से रिकवरी के लिए इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होना जरूरी होता है। जिसकी इम्यूनिटी मजबूत होती है, वो वायरस से जल्दी उभर जाता है। इस दौरान अपनी डाइट का ख्याल भी काफी जरूरी होता है। अगर आप कोरोना संक्रमित हैं, तो आपको हेल्दी चीजें खानी चाहिए। आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताते हैं, जिनको डाइट का हिस्सा बनाने की सलाह दी जा रही हैं…

खिचड़ी खाएं

खिचड़ी एक सुपर फूड होता है। चावल, दालल और वेजिटेबल से भरपूर खिचाड़ी का सेवन कोरोना संक्रमण के दौरान करना चाहिए। इसको बनाना काफी आसान होता है और साथ में इसमें न्‍यूट्रिशन वैल्‍यू भी काफी ज्यादा होती है। 

नारंगी का सेवन करें

नारंगी का सेवन भी करना चाहिए। ये विटामिन सी एंटीबॉडीज फॉरमेशन और फास्ट रिकवरी में मदद करता है। इम्यून सिस्टम को भी ये काफी फायदा पहुंचाती है और इससे आपकी एनर्जी बूस्ट होती है। 

बादाम भी खाएं

बादाम एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसमें विटमिन ई होता है। कोरोना की वजह से कई लोगों को कमजोरी आ जाती है, तो ऐसे में बादाम का सेवन करना चाहिए। वैसे बादाम के अलावा दूसरे ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, एवकाडो और अन्‍य विटामिन ई युक्‍त भोजन को डाइट में शामिल करें। 

अंडे का करें सेवन

अंडे में भी भारी मात्रा में प्रोटीन होता है। ये कोरोना से रिकवरी के लिए काफी जरूरी होता है। इसमें अमीनो एसिड भी होता है, जो आपकी बॉडी को पै‍थोजेन से बचाता है।

जिंक के लिए बीन्स करें शामिल 

शरीर में जिंक की कमी होने की वजह से इम्यूनिटी कमजोर होती है। इसलिए जिंक रिच फूड का सेवन कोरोना संक्रमण के दौरान जरूर करना चाहिए। आप इस दौरान बीन्स का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में जिंक होता है।

DISCLAIMER: जो जानकारियां आपको दी गई हैं वो अलग-अलग स्त्रोतों से जुटाई गई  हैं। नेड्रिक न्यूज इन जानकारियों को सिर्फ आप  तक पहुंचाने का एक जरिया  है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds