Bar के सीक्रेट रूम से निकाली गई 17 लड़कियां, पुलिस को चकमा देने के लिए 3 फीट चौड़े तहखाने में रखा था छिपा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 13 Dec 2021, 12:00 AM | Updated: 13 Dec 2021, 12:00 AM

डांस बार पर तमाम तरह की पाबंदियां होने के बाद भी मुंबई में अवैध तरीके से रंग रलियां मनाई जा रही है। मुंबई के अंधेरी इलाके में एक बार पर पुलिस ने छापा मारा और इस दौरान एक सीक्रेट रूम से 17 लड़कियों को भी बरामद किया। छापेमारी शनिवार-रविवार को की गई। बार में लड़कियों को ऐसे छिपाया गया था, जिससे पुलिस भी उन्हें ढूंढ ना पाए। बार डांसर को मेकअप रूम में बने एक सीक्रेट रूम में छिपाया गया। 

पुलिस को लड़कियों को ढूंढने में 15 घंटों का समय लग गया। जिस कमरे में लड़कियों को छिपाया गया था, वहां पर उन्के खान-पान का पूरा इंतेजाम किया गया था। जिस तहखाने में लड़कों को छिपा रखा था, वो कांच के पीछे बना था। पुलिस हथौड़े से दीवार तोड़कर वहां पर पहुंची। कमरे में अंदर एसी और बिस्तर तक लगे हुए थे। पुलिस ने 17 बार डांसर को Deepa Dance Bar से बरामद किया और इस दौरान बार के मैनेजर और कैशियर को भी अरेस्ट कर लिया। 

दरअसल, मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा के अधिकारी को एक NGO से ये शिकायत मिली कि बार में कोरोना से जुड़ी प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया जा रहा है। यहां पर रोजाना भीड़ इकट्ठा हो रही है और लोग लाखों रुपये खर्च कर रहे हैं। बार पूरी रात खुला रहता है और पुलिस को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस यहां पर छापा मारने के लिए पहुंची। 

छापेमारी के दौरान पुलिस को यहां एक भी गर्ल नहीं मिली। फिर पुलिस ने बाथरूस से लेकर  किचन, स्टोरेज रूम तक कई जगहों की तलाशी ली। तब भी उन्हें कोई लड़की वहां नहीं दिखी। पुलिस बार कर्मचारियों से घंटों तक पूछताछ करती रही। 

रविवार सुबह समाज सेवा शाखा के DCP वहां पहुंचे। तब तलाशी फिर से शुरू की गई। इस दौरान पुलिस को मेकअप रूम में पुलिस को संदिग्ध शीशा दिखा। हथौड़े से पुलिस ने इस शीशे को तोड़ना शुरू किया। शीशे के पीछे एक रिमोट से कंट्रोल होने वाला दरवाजा था। जब पुलिस ने इसे खोला तो यहां से कुल 17 लड़कियां निकाली गईं। इसके बाद पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया और साथ ही साथ बार को भी सील कर दिया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds