Mpox ने दी भारत में दस्तक! देश की राजधानी में मिला पहला संदिग्ध मामला, केंद्र सरकार ने कहा- चिंता की कोई बात नहीं

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 Sep 2024, 12:00 AM | Updated: 09 Sep 2024, 12:00 AM

अब पड़ोसी देशों बांग्लादेश, थाईलैंड और पाकिस्तान से एमपॉक्स भारत में प्रवेश कर चुका है। देश की राजधानी दिल्ली में इसका पहला संदिग्ध मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, नई  दिल्ली में एक युवा पुरुष मरीज की पहचान एमपॉक्स के संदिग्ध मामले के रूप में की गई है। बताया जा  रहा है कि मरीज ने हाल ही में एक ऐसे देश की यात्रा की थी, जहां एमपॉक्स (मंकीपॉक्स) फैल रहा है। एमपॉक्स के लक्षण मिलने के बाद मरीज को कड़ी निगरानी में रखा गया है और देश में इससे बचने के लिए सभी जरूरी एहतियात बरते जा रहे हैं। मरीज को एक निर्धारित अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।

और पढ़ें: अफ्रीका से आया मंकीपॉक्स पूरी दुनिया में फैला रहा है दहशत, UN ने जताई चिंता, जानें कैसे पहचाने लक्षण 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया बयान

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार (8 सितंबर) को एक बयान जारी कर बताया कि भारत में एक संदिग्ध मंकीपॉक्स मरीज को अलग किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मंकीपॉक्स की मौजूदगी की पुष्टि के लिए मरीज के नमूनों की जांच की जा रही है। मामले को स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार प्रबंधित किया जा रहा है और संभावित स्रोतों की पहचान करने और देश के भीतर प्रभाव का आकलन करने के लिए मरीज के संपर्क का पता लगाया जा रहा है। इस मामले का विकास एनसीडीसी द्वारा पहले किए गए जोखिम मूल्यांकन के अनुरूप है और किसी भी अनावश्यक चिंता का कोई कारण नहीं है।

इसके अलावा एमपॉक्स को लेकर सरकार और मंत्रालय अलर्ट पर है। विदेश से लौटने वाले यात्रियों पर पहले से ही नजर रखी जा रही है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि एमपॉक्स का संदिग्ध मरीज कहां से यात्रा करके लौटा है।

इस अस्पताल में भर्ती है मरीज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में एक संदिग्ध मंकीपॉक्स मरीज को भर्ती कराया गया है। दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में मंकीपॉक्स के मरीजों के लिए डिजास्टर वार्ड में करीब 20 बेड रिजर्व किए गए हैं। सरकार ने दिल्ली के एम्स सफदरजंग और आरएमएल अस्पताल में भी मंकीपॉक्स के मरीजों के लिए स्पेशल वार्ड बनाए हैं।

WHO ने मंकीपॉक्स को लेकर किया था आगाह

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 14 अगस्त को मंकीपॉक्स को वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। इसके बाद भारत में यह पहला मामला है। दुनिया में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने 20 अगस्त को देश के सभी बंदरगाहों, हवाई अड्डों के साथ-साथ पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगी सीमाओं पर अलर्ट जारी किया था। इसके अलावा सभी राज्य सरकारों को अपने अधिकार क्षेत्र के तहत ऐसे नामित अस्पतालों की पहचान करने को कहा गया है।

और पढ़ें: स्मार्टफोन को लेकर WHO की चौंका देने वाली रिपोर्ट, ब्रेन कैंसर को लेकर रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds