कभी मॉडलिंग में थी सबकी ‘गुरू’, जाने फिर कैसे बन गईं साध्वी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 20 सितम्बर 2024, 05:30 AM Updated: 20 सितम्बर 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई खूबसूरत एक्ट्रेस हुयी है जिन्होंने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के दम पर अपनी पहचान बनाई है. वही कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी जिन्होंने अपने बने-बनाये करियर को छोड़ कर घुमानामी की जिंदगी जीना पसंद किया. आज इस लेख में हम आपको ऐसी की एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जो कभी मॉडलिंग में सबकी गुरु हुआ करती थी लेकिन बन गई साध्वी ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि पिया ग्रेस रॉय है.

कौन है पिया ग्रेस

90s की सुपरहिट फिल्म आशिकी के राहुल रॉय की बहन पिया ग्रेस रॉय कभी मॉडलिंग की की दुनिया में बड़ा नाम थीं. उन्हें प्रियंका नाम से भी जाना जाता है लेकिन अब वह ब्रह्मचारिणी और लोगों के लिए तो हरी मां बन गयी हैं. वह आध्यात्म के रास्ते पर चल पड़ी हैं. एक वक्त था जब प्रियंका नामी मॉडल हुआ करती थीं. मगर अब वह साध्वी बन चुकी हैं. जी हाँ, उन्होंने शोबिज को छोड़कर अध्यात्म का रास्ता चुना. वह अब साध्वी बन चुकी हैं. उनके काफी फॉलोअर्स हैं. सोशल मीडिया पर भी वह हरी मां के नाम से जानी जाती हैं. उनका यूट्यूब पर चैनल भी हैं. जहां वह अपनी लाइफस्टाइल के बारे में भी बताती हैं. वह एक फिलोसॉफर और नॉन कमर्शियल वॉलेंटियर के रूप में काम करती हैं. वह खुद को अध्यात्मिक रास्तों के लिए समर्पित कर चुकी हैं.

Piya Grace Roy
Source: Google

हाँलांकि, साध्वी बनी पिया ग्रेस रॉय मॉडल-बिजनेसवुमन और फिटनेस ट्रेनर रहीं, यही नहीं, वह डांस और मार्शल आर्ट्स में पारंगत हैं और पहले एक फिटनेस ट्रेनर भी रही हैं। उन्होंने यूट्यूब पर अपनी बायो में लिखा है कि वह शेफ, पर्यावरणविद् और वीगन एक्टिविस्ट भी हैं. लेकिन अब वह तब त्याग चुकी है. हरि मां अब न सिर्फ साध्वी जैसी जिंदगी जी रही हैं, बल्कि उन्होंने वैसा ही खानपान भी अपना लिया है. यहाँ तक की उन्होंने अपनी वेशभूषा भी ब्रह्मचारिणी जैसी अपना ली है. वह अब साधारण जीवन जीती है. हाल ही, में उन्हें अपने भाई राहुल रॉय के साथ एयरपोर्ट स्पॉट किया गया था.

आगे पढ़े: जिसे समझा था फ्लॉप वो हो गई सुपरहिट, इस फिल्म ने चमका दिया था गोविंद का Bollywood Career.

हरी मां की शादी

कहा जाता है, पिया ग्रेस रॉय ने शादी के लिए अपने मॉडलिंग करियर को छोड़ दिया था. वही पिया ग्रेस रॉय ने साल 2020 में रोमीर सेन से शादी की थी. तब शादी से ठीक एक दिन पहले उन्होंने होने वाले पति के साथ फोटो शेयर कर शादी का ऐलान किया था. उन्होंने बताया था कि वह शादी कर रहे हैं. रोमीर और पिया ग्रेस दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है, और अक्सर तस्वीरें शेयर करते हैं. कई जगह रोमीर ने प्रियंका के साथ फोटो शेयर फैमिली बताया है. अब दोनों के बीच कैसा रिश्ता है ये तो पता नही पर आज भी दोनों साथ ही नजर आते है.

कभी मॉडलिंग में थी सबकी 'गुरू', जाने फिर कैसे बन गईं साध्वी — NEDRICK NEWS

राहुल रॉय की अगर बात करें

इसके अलवा पिया ग्रेस के भाई और एक्टर राहुल रॉय ने अपने करियर में कई फिल्मो में काम किया लेकिन अब वो फिल्मी दुनिया से दूर हैं. वह बिगबॉस सीजन 1 के विनर भी रह चुके है. पर आज के वक़्त में वो सादगी भरे जीवन में अपनी जिंदगी बिता रहे हैं. बॉलीवुड की फिल्म आशिकी उनके करियर की सबसे सफल फिल्म साबित हुई थी. इस फिल्म को लोग आज भी पसंद करते हैं.

आगे पढ़े : Biswajit Chatterjee: दोस्त की सलाह से डूब गया हिंदी सिनेमा के हैंडसम हंक का करियर. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds