Delhi: बीमार मां के लिए दवा मांगने गई थी मासूम, पड़ोसी ने सुनसान जगह ले जाकर की घिनौनी हरकत!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 26 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 26 Jan 2022, 12:00 AM

राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई। दिल्ली में फिर से एक नाबालिग बच्ची के साथ घिनौनी हरकत को अंजाम दिया गया। मामला दिल्ली के पांडव नगर इलाके का है, जहां 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ रेप किया गया। बताया जा रहा है कि बच्ची की मां घर पर बीमार थी। उसने पड़ोसी से मदद मांगने के लिए भेजा था, लेकिन इस दौरान पड़ोसी ने मदद करने के जगह उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। 

मामले को लेकर पांडव नगर थाने में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। 

जो जानकारी अब तक मिली है उसके मुताबिक पीड़ित बच्ची की उम्र 12 साल है। वो यमुना खादर इलाके में रहती है। उसका परिवार मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। 

अपने बयान में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां  की तबीयत अचानक आधी रात को खराब हो गई थीं।  तो मां ने उससे कहा पड़ोसी अरुण से दवा लेकर आने को कहा था। बच्ची जब पड़ोसी के घर गई तो इस दौरान आरोपी अरुण ने दवा दिलाने के बहाने उसे सुनसान जगह में ले गया और यहां उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। यही नहीं आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी और उसे मोहल्ले के बाहर छोड़कर फरार हो गया। 

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds