जींस-टॉप पहनने पर नाबालिग को दी गई ऐसी सजा, जानकर कांप जाएगी रूंह!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 Jul 2021, 12:00 AM | Updated: 23 Jul 2021, 12:00 AM

जींस, टॉप..ये फैशन ट्रेंड का हिस्सा बन चुका है। आजकल अधिकतर लड़कियां इसे पहनती हुई नजर आती है। शहरों ही नहीं गांव में भी कई लड़कियां इस फैशन ट्रेंड को फॉलो करते हुए जींस पहनने लगी है। हालांकि आज भी ऐसे कई लोग हैं, जो लड़कियों का जींस-टॉप पहनना सही नहीं मानते है। वो इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ मानते हैं। लेकिन क्या किसी लड़की को सजा देने की वजह जींस-टॉप बन सकता है? क्या लड़की का जींस-टॉप पहनना इतना बड़ा अपराध हो गया कि इसके लिए उसे जान से ही मार दिया जाए? 

देवरिया से आया हैरान कर देने वाला मामला

दरअसल, हम ऐसा यूं ही नहीं कह रहे। उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक बेहद ही चौंका देने वाला सामने आया है। देवरिया में एक 17 साल की नाबालिग लड़की को मौत के घाट उतार दिया गया, वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि वो जींस-टॉप पहनने की जिद कर रही थीं। नाबालिग की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके खुद के दादा और चाचा ने ही की। 

जींस-टॉप पहनने पर हुआ विवाद

मामला देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र के सवरेजी खरग गांव का है। यहां एक नाबालिग लड़की की हत्या सिर्फ इसलिए की गई, क्योंकि उसे जींस-टॉप पहनना पसंद था। मृतक लड़की का नाम नेहा बताया जा रहा है। उसके पिता अमरनाथ पासवान लुधियाना में मजदूरी का काम करते थे, जहां वो अपने परिवार के साथ रहते थे। 

उनका परिवार जब लुधियाना में रहता था, तो लड़की ने जींस-टॉप पहनना शुरू कर दिया। लड़की अपनी मां के साथ पैतृक गांव आई, तो उसके दादा और चाचा ने उसे जींस पहनने से मना किया और सलवार सूट पहनने को कहा, लेकिन लड़की ने उनकी बात नहीं मानी। जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया। 

नाबालिग की कर दी हत्या और फिर…

मामला इतना बढ़ गया कि नेहा के साथ उसके दादा और चाचा ने जबरदस्त मारपीट शुरू कर दी। नेहा के सिर को दीवार पर पटका गया, जिसकी वजह से वो लहूलुहान हो गई और उसकी मौत हो गई। फिर अस्पताल ले जाने के बहाने उन्होंने लड़की के शव को टैम्पो में रखा और उसे पटनवा पुल से नदी में फेंकने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान शव बीच में ग्रिल में फंस गया। हड़बड़ी में वो उसे वहीं पर छोड़कर चले गए। कई घंटों तक शव वहां पर लटका रहा, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

महुआडीह के इंस्पेक्टर राम मोहन राम ने मुताबिक लड़की की मां शकुंतला देवी ने तहरीर दी कि जींस और टीशर्ट पहने को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी, जिसमें नेहा की मौत हो गई। मां की तहरीर पर हत्या और सबूत छिपाने की धाराओं के तहत 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस इस मामले ने कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को अरेस्ट कर लिया, जबकि बाकियों की आरोपियों को जल्द पकड़ने की बात कही है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds