Trending

वडोदरा: आदिवासी नाबालिग लड़की से दरिंदगी, खड़ी बस में खींचकर ले गए हैवान और फिर…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 13 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 13 Jan 2022, 12:00 AM

गुजरात के वडोदरा में एक आदिवासी समुदाय की नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी भरी घटना को अंजाम दिया गया। वडोदरा के वीआईपी रोड के हरनी इलाके में लड़की को खड़ी बस से खींचकर ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। मामले में पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।  

वडोदरा के SP भारत राठौड़ के मुताबिक घटना 2 जनवरी को है। बुधवार को ही इस मामले में FIR दर्ज कराई गई। इस मामले के दो आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। 

वहीं हरनी थाने के एक अधिकारी के घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अनुसार 2 जनवरी को रात 8 बजे आदिवासी समुदाय की 16 साल की लड़की को तीन आरोपी सड़क किनारे खड़ी बस में ले खींचकर ले गए। वहीं  दो आरोपियों ने लड़की को जबरदस्ती बस में खींचने में मदद की। इसके बाद वो दोनों बाहर निकल गए और बस का ताला लगा दिया। फिर बस के अंदर आरोपियों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया।  

अधिकारी ने आगे ये भी बताया कि नाबालिग आरोपी ने लड़की को धमकी दी कि वो इसके बारे में किसी को कुछ ना बताए। 

पीड़िता लड़की मध्य प्रदेश की है। अपने रिश्तेदारों के साथ वो वहां गई थी। जब लड़की ने इस घटना की जानकारी अपने चाचा को दी, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 376 (बलात्कार), 354 (A) (यौन उत्पीड़न), 506 (2) (आपराधिक धमकी) और 114 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) एक्ट के तहत केस दर्ज कर एक्शन लिया। मामले में तीन आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारीहै। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds