पहले किया रेप, फिर उसी महिला से शादी…पत्नी को दिल्ली से नैनीताल ले जाकर दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 27 Jul 2021, 12:00 AM | Updated: 27 Jul 2021, 12:00 AM

देश की राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक महिला के साथ रेप की घटना हुई, जिसमें एक शख्स जेल भी गया। लेकिन बाद में महिला ने रेप के आरोपी से शादी कर ली। बाद में जब रेप पीड़िता उसकी पत्नी बन गई, तो उसके साथ कुछ ऐसा किया जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। 

इस मामले की शुरुआत हुई थी जुलाई 2020 में। जब डाबड़ी की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया कि एक शख्स ने शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले के आरोपी की अगस्त में गिरफ्तारी भी हुई और उसे जेल भेजा गया। महिला का परिवार दिल्ली के महेंद्र पार्क इलाके में रहता है।

रेप के आरोपी ने ही कर ली थी महिला से शादी

इसके कुछ ही महीने बाद पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत वापस लेने की बात कह दी। उसने कहा कि वो उस युवक से शादी कर रही है। जिसके बाद आरोपी को जेल से छोड़ा गया। अक्टूबर 2020 में उन दोनों की शादी हो गई। 

शादी के बाद भी था रिश्ते में तनाव

तब सजा से बेचने के लिए आरोपी ने पीड़िता से शादी तो कर ली, लेकिन महिला के परिजनों के अनुसार शादी के बाद भी दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं था। छोटी छोटी बातों को लेकर अक्सर ही दोनों झगड़ पड़ते थे। बात बढ़ते बढ़ते कई बार हाथापाई तक भी पहुंची। 7 जून के दिन दोनों के बीच झगड़ा हुआ, तो महिला अपने मायके चली आई।

फिर महिला को समझाकर आरोपी 11 जून 2021 को ले गया। वो उसे वहां से अपने उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर स्थित लेकर चला गया। आरोपी शख्स ने महिला के परिवारवालों से ये वादा भी किया कि वो उनकी बेटी को अब परेशान नहीं करेगा। 

ऊधम सिंह नगर लेकर जाने के बाद पीड़ित महिला के परिवारवाले उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन फोन लगातार बंद आ रहा था। 

नैनीताल ले जाकर दे दिया पहाड़ी से धक्का

जब महिला के परिवारवालों को शक हुआ तो उन्होंने द्वारका कोर्ट में बेटी के अपहरण की शिकायत दी। फिर कोर्ट ने जांच का आदेश दिया। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पति-पत्नी की आखिरी लोकेशन नैनीताल में मिलीं। इसके बाद आरोपी युवक की गिरफ्तारी हुई। 

पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उससे सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपनी पत्नी की हत्या की बात कबूल ली। आरोपी ने बताया कि वो अपनी पत्नी को 11 जून को लेकर नैनीताल चला गया था। वहां उसने अगले दिन ही पहाड़ से पत्नी को धक्का दे दिया। आरोपी का कहना है कि वो रोजाना के झगड़े से परेशान हो गया था। जिसकी वजह से उसने अपनी पत्नी को पहाड़ से नीचे फेंक दिया। पीड़ित महिला का नाम बबीता था और आरोपी शख्स का नाम राजेश बताया जा रहा है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds