2026 upcoming cars: नया साल, नई कार मारुति से लेकर टाटा तक, 2026 में आ रही हैं ये शानदार गाड़ियां

Shikha Mishra | Nedrick News Published: 09 Jan 2026, 10:47 AM | Updated: 09 Jan 2026, 10:47 AM

2026 upcoming cars: 2026 भारतीय ऑटोमोबाइल बाज़ार के लिए एक ऐतिहासिक साल होने वाला है, जिसमें इलेक्ट्रिक SUV (EV SUV) और नेक्स्ट-जेनरेशन हाइब्रिड कारों पर खास ध्यान दिया जाएगा। मारुति सुजुकी, टाटा और महिंद्रा जैसी बड़ी कंपनियाँ कई महत्वपूर्ण मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। जो कार प्रेमियों के लिए दिलचस्प बात होने वाली है। तो चलिए आपको इस लेख में उन सभी करो के बारे में बताते है जो इस साल में मार्किट में आने वाली हैं।

2026 में भारत में लॉन्च होने वाली प्रमुख कारें

साल की शुरुआत ज़ोरदार रहने वाली, दरअसल जनवरी में यानी कि पहले ही महीने में कई बड़ी गाड़ियां सड़कों पर उतरने वाली हैं। जिनके नाम इस लिस्ट में दिए गये हैं…

कार का नाम अपेक्षित तारीख श्रेणी (Category) अनुमानित कीमत (एक्स-शोरूम)
किआ सेल्टोस (न्यू जनरेशन) 2 जनवरी 2026 मिड-साइज SUV ₹11 – 22 लाख
महिंद्रा XUV 7XO 5 जनवरी 2026 प्रीमियम SUV ₹14 – 25 लाख
मारुति ई-विटारा (e-Vitara) 12-15 जनवरी 2026 इलेक्ट्रिक SUV ₹15 – 25 लाख
टाटा पंच फेसलिफ्ट 13 जनवरी 2026 माइक्रो SUV ₹6 – 11 लाख
टाटा सिएरा EV जनवरी 2026 इलेक्ट्रिक SUV ₹16 – 25 लाख
स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट जनवरी 2026 कॉम्पैक्ट SUV ₹11 – 19 लाख
रेनो डस्टर (न्यू जनरेशन) 26 जनवरी 2026 कॉम्पैक्ट SUV ₹12 – 20 लाख

प्रमुख ब्रांड और उनकी आने वाली कारें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) – आज क समय में टाटा मोटर्स का बड़ा नाम है वही टाटा मोटर्स  2026 में अपनी मार्किट में अपनी स्थिति को मज़बूत करने के लिए कई नए मॉडल ला रही है..

  • टाटा अविन्या (Tata Avinya) – यह टाटा की अब तक की सबसे प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक इलेक्ट्रिक कार होगी, जिसके 2026 के मध्य तक लांच होने की उम्मीद है।
  • हैरियर और सफारी पेट्रोल – इन SUVs के लंबे समय से इंतज़ार किए जा रहे पेट्रोल वेरिएंट 2026 की पहली तिमाही (Q1) में आने की उम्मीद है।
  • टाटा नेक्सन (नई जेनरेशन) – नेक्सन का एक बिल्कुल नया मॉडल भी साल के आखिर तक आने की उम्मीद है।

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki)

मारुति सुजुकी जो सालो पुराना ब्रांड है इसकी कुछ गाड़िया तो काफी बजट फ्रेंडली है। वही 2026 में ईवी मार्केट में अपनी पहली बड़ी एंट्री करेगी

  • WagonR Electric – शहर में चलाने के लिए एक बजट इलेक्ट्रिक कार (अनुमानित कीमत ₹8.5 लाख)।
  • Brezza Facelift – मारुति की सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी को मिड-2026 तक नया अपडेट मिलेगा।
  • 7-सीटर ग्रैंड विटारा – बड़ी फैमिली के लिए ग्रैंड विटारा का 3-रो वर्जन भी लॉन्च होने की संभावना है।

महिंद्रा (Mahindra)

महिंद्रा की ‘Born Electric’ (BE) सीरीज 2026 में पूरी तरह तैयार होगी…जो  Mahindra BE 05 –  एक स्पोर्टी कूपे-स्टाइल इलेक्ट्रिक एसयूवी जो टाटा कर्व को टक्कर देगी।

  • महिंद्रा थार.ई (Thar.e) – थार का इलेक्ट्रिक अवतार अगस्त 2026 के आसपास पेश किया जा सकता है।
  • नई बोलेरो – बोलेरो का बिल्कुल नया और आधुनिक मॉडल मार्च 2026 तक आने की उम्मीद है।

हुंडई और किआ (Hyundai & Kia)

  • हुंडई वरना फेसलिफ्ट – नई डिजाइन और बेहतर ADAS के साथ Q2 2026 में।
  • Hyundai Bayon – मारुति फ्रोंक्स के मुकाबले हुंडई अपनी एक नई क्रॉसओवर एसयूवी ला सकती है।
  • किआ सिरोस EV – किआ की एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी जो मिड-2026 में आएगी।

लग्जरी और अन्य खास गाड़ियां

  • टेस्ला मॉडल 3 – काफी चर्चाओं के बाद, टेस्ला 2026 की तीसरी तिमाही तक भारत में अपना आधिकारिक डेब्यू कर सकती है।
  • फॉक्सवैगन टायरोन (Tayron) – यह टिगुआन की जगह लेगी और एक प्रीमियम 7-सीटर एसयूवी होगी।

इसके अलावा, कृपया ध्यान दें कि ये तारीखें और कीमतें मौजूदा इंडस्ट्री रिपोर्ट पर आधारित हैं। इनमें शामिल कंपनियों द्वारा बदलाव किया जा सकता है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds