Maharashtra Famous adventure places: महाराष्ट्र में एडवेंचर की तलाश? यहां जानें सबसे शानदार और रोमांचक जगहें

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 19 May 2025, 12:00 AM | Updated: 19 May 2025, 12:00 AM

Maharashtra Famous adventure places: महाराष्ट्र, देश के पश्चिमी हिस्से में स्थित, न केवल अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और बॉलीवुड के लिए जाना जाता है, बल्कि यह प्राकृतिक सौंदर्य और एडवेंचर प्रेमियों के लिए भी एक बेहतरीन गंतव्य है। 1960 में स्थापित इस राज्य की खूबसूरत पहाड़ियाँ, कोस्टल लाइन और ऐतिहासिक स्थल इसे पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाते हैं। हालांकि, महाराष्ट्र के प्राचीन किलों, मंदिरों और समुद्री किनारों की चर्चा आम है, लेकिन यहां के एडवेंचर और वन्यजीव स्थलों की खूबी कम ही लोगों तक पहुंचती है। आइए जानें महाराष्ट्र के कुछ बेहतरीन एडवेंचर और वाइल्डलाइफ स्थलों के बारे में, जहां रोमांच और प्रकृति का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है।

और पढ़ें: UNESCO World Heritage Sites: भारत की 10 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल! अद्भुत सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों का खजाना

भीमाशंकर वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी: जैव विविधता का खजाना- Maharashtra Famous adventure places

भीमाशंकर वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में स्थित है और इसे 1984 में स्थापित किया गया था। यह क्षेत्र जैव विविधता के लिए जाना जाता है और यहां लगभग 36 से अधिक प्रजातियों के पशु-पक्षी देखे जा सकते हैं। खासतौर पर यह विशालकाय गिलहरियों के लिए प्रसिद्ध है। वन्यजीव प्रेमी यहां जंगल सफारी का आनंद ले सकते हैं, जो सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होती है। प्रवेश शुल्क लगभग 50 रुपये है, जबकि जंगल सफारी के लिए अतिरिक्त चार्ज लगता है। ध्यान रहे कि कैमरा ले जाने पर भी अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Onevision Media (@onevisionmedia.in)

ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व: बाघों की भूमि

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में स्थित ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व राज्य का सबसे पुराना और प्रमुख टाइगर रिजर्व है। लगभग 625 वर्ग किलोमीटर में फैला यह क्षेत्र बाघों के संरक्षण के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इसके अलावा, यहां तेंदुआ, चीतल, नीलगाय, भालू, सांभर हिरण और अनेक दुर्लभ जीव जंतु पाए जाते हैं। ताडोबा में प्रवासी पक्षियों की भी अच्छी संख्या रहती है, जो इसे पक्षी प्रेमियों के लिए भी आदर्श बनाती है। यहां जंगल सफारी की टिकट 4,000 से 6,000 रुपये के बीच होती है। सफारी का समय सुबह 6 बजे से 10 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होता है। कैमरे के लिए अलग से चार्ज देना होता है।

Maharashtra Famous adventure places
source: google

मालशेज घाट: एडवेंचर का प्राकृतिक गढ़

मालशेज घाट पश्चिमी घाट की खूबसूरत वादियों में स्थित है और एडवेंचर प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान है। यहां ट्रैकिंग, हाईकिंग, कैम्पिंग के साथ-साथ पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून राइड और जिप लाइनिंग जैसे रोमांचक अनुभव उपलब्ध हैं। मानसून के मौसम में इस घाट की सुंदरता देखते ही बनती है और पर्यटकों की भीड़ यहां सबसे अधिक होती है।

Maharashtra Famous adventure places
source: google

महाबलेश्वर हिल स्टेशन: प्रकृति और रोमांच का संगम

महाराष्ट्र का प्रसिद्ध हिल स्टेशन महाबलेश्वर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ एडवेंचर गतिविधियों के लिए भी लोकप्रिय है। यहां ट्रैकिंग, हाईकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, पैराग्लाइडिंग और जिप लाइनिंग का अनुभव किया जा सकता है। इसके अलावा, वेन्ना झील, आर्थर सीट, एलिफेंट हेड प्वाइंट और विल्सन प्वाइंट जैसी प्राकृतिक खूबसूरती देखने के लिए पर्यटक यहां बड़ी संख्या में आते हैं।

Maharashtra Famous adventure places
source: Google

महाराष्ट्र में ये स्थल न केवल प्रकृति प्रेमियों बल्कि साहसिक गतिविधियों के शौकीनों के लिए भी उपयुक्त हैं। चाहे आप वाइल्डलाइफ की खोज में हों या एडवेंचर की दुनिया में कदम रखने के इच्छुक, महाराष्ट्र के ये जगहें आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित होंगी।

और पढ़ें: Mysterious Places of Bhopal: भोपाल के छुपे हुए 7 रहस्यमय स्थल, जिनसे आप अभी तक थे अनजान!

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds