बॉयफ्रेंड के साथ पति-पत्नी बनकर होटल में रह रही थीं छात्रा, हुआ विवाद तो कूदकर दे दी अपनी जान1

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 14 सितम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 14 सितम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक बेहद ही फिल्मी और हैरान कर देने वाली स्टोरी सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की होटल की तीसरी मंजिल से कूद गई और अपनी जान दे दी। वजह थीं बॉयफ्रेंड का उसको चीटर कहना। 

बॉयफ्रेंड संग होटल में रह रही थीं छात्रा

मामला कुछ ऐसा है कि नाबालिग लड़की कुछ दिनों से बॉयफ्रेंड के साथ होटल में रह रही थीं। दोनों ने एक होटल में चेक-इन किया और वो भी पति पत्नी बनकर। इस मामले में ट्विस्ट आया एक इंस्टाग्राम पोस्ट की वजह से। दरअसल, लड़के ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके दूसरी लड़की से शादी की बात कह दी थीं। जिसके चलते दोनों के बीच विवाद हुआ।

लड़के ने मारा थप्पड़ और… 

फिर युवक के दोस्त भी होटल में आए और समझाने लगे। इसके बाद लड़के ने कह दिया कि तुम भी तो दूसरे लड़के से बात करती हो। इतने कहने पर दोनों के बीच का विवाद और ज्यादा गहरा गया। फिर बात इतनी बढ़ गई कि लड़के ने लड़की को थप्पड़ भी मार दिया। इससे आहत होकर लड़की होटल की तीसरी मंजिल से कूद पड़ी।

शक ने छीन ली जिंदगी

युवक का नाम मेल्विन जॉर्ज उर्फ लकी और लड़की 11वीं की छात्रा थीं, जिसकी उम्र 17 साल बताई जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक 5 सितंबर से दोनों साथ में महाकाल मंदिर क्षेत्र के होटल हाईलाइट में साथ में रुके थे।  दोनों उज्जैन के रहने वाले हैं, लेकिन वो होटल में बिना किसी पहचान पत्र के ठहरे थे। उन्होंने होटल में बुकिंग करने के लिए कोई पहचान पत्र भी नहीं दिया था, जिसके चलते पुलिस ने लड़के साथ साथ होटल मालिक को भी सह आरोपी बनाया। 

वो घर से भाग तो जरूर आए थे, लेकिन लड़की की उम्र कम होने की वजह से शादी नहीं कर पाए। फिर जब दोनों साथ में रहने लगे, तो विवाद होने लगा। लकी को शक था कि छात्रा किसी और लड़के से प्यार करती थी। जिसके चलते ही उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किसी और लड़की से शादी करने की बात कही थी। यही शक वजह बना लड़की की मौत की। 

लोगों ने छात्रा को रोकने की कोशिश, लेकिन…

वहीं जब पुलिस ने इस मामले में पूछताछ की तो ये बात भी निकलकर सामने आई कि आहत होकर जब छात्रा छलांग लगाने के लिए जा रही थीं, तब होटल में ही ठहरे कई श्रद्धालुओं ने उसे देखा। उन्होंने उसे ऐसा करने से रोकने की कोशिश की। लेकिन लड़की ने किसी की एक नहीं सुना और सीधा छलांग लगा ली। इस घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई, जिसमें छात्रा होटल की तीसरी मंजिल से कूदती हुई दिख रही हैं। 

पहले भी लड़की को भगा चुका था लकी

वैसे बता दें कि लकी नाम के इस युवक पर पहले भी केस दर्ज हुए हैं। वो इससे पहले भी छात्रा को भाग चुका था। तब लड़की के पिता ने उसके खिलाफ पॉक्सो समेत नाबालिग का अपहरण करने के मामले में केस भी दर्ज कराया। इसके बाद लकी की गिरफ्तारी हुई थी और उसे जेल भेजा गया था। 

लेकिन तब लकी के पिता ने लड़की के पिता से बात की और दोनों की शादी कराने की बात कह दी। दोनों परिवार राजी हुए और तब ही लकी जेल से छूटकर आया था। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से उन्हें शराब की बॉटल मिलीं। साथ ही पुलिस ने उनके फोन से आपत्तिजनक वीडियो भी बरामद किए। इसके अलावा होटल से दूसरी आपत्तिजनक सामग्री भी पाई गई। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds