Madhuri Dixit के लाडले ने क्यों कटवाए अपने लंबे-घने बाल? वजह जानकर आप भी करेंगे तारीफ

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 08 Nov 2021, 12:00 AM | Updated: 08 Nov 2021, 12:00 AM

एक टाइम में बॉलीवुड में अपनी आदाओं और डांसिंग स्किल का जलवा दिखाने वाली माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने बेटे की वजह से सांतवें आसमान पर हैं। और हो भी क्यों ना? उनके बेटे ने किया ही कुछ ऐसा। दरअसल, माधुरी के लाडले रेयान ने एक ऐसा काम कर दिया, जिसकी वजह से वो काफी सुर्खियों में आ गए। हर कोई उनकी तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है।

रेयान ने किया ये नेक काम 

दरअसल, माधुरी के छोटे बेटे रेयान ने 2 सालों तक अपने बाल बढ़ाए और अब उनको कटवा लिया। ऐसा उन्होंने यूं ही नहीं किया। बल्कि उन्होंने अपने इन बालों को कैंसर सोसाइटी को डोनेट कर दिया। ऐसा उन्होंने 7 नवंबर को नेशनल कैंसर डे के मौके पर किया।  

माधुरी ने खुद एक पोस्ट शेयर करते अपने बेटे के इस नेक काम के बारे मे बताया। माधुरी ने कहा कि किमोथैरेपी के दौरान जब कैंसर रोगी अपने बाल खो देते हैं, तो उसे देख उनके बेटे रेयान का दिल टूट जाता था। वो जिस दुख और पीड़ा से गुजरते हैं, उसे देखते हुए मेरे बेटे ने ये फैसला लिया। माधुरी ने अपने बेटे की तारीफ करते हुए कहा की पैरेंट्स होने के नाते हम अपने बेटे के इस फैसले से काफी खुश है। वैसे आपको बता दें कि कैंसर सोसाइटी को बाल डोनेट करने के लिए रेयान ने पूरे 2 सालों तक अपने बाल कटवाए नहीं थे।  

माधुरी ने शेयर की वीडियो

माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और कहा कि जब बच्चे कुछ अच्छा काम करते हैं, तो सबसे ज्यादा खुशी उनके मां-बाप को होती है। बेटे रेयान के कैंसर पीड़ितों को बाल डोनेट कर देने से वो काफी खुश है। और इस बात पर माधुरी को अपने बेटे रियान पर काफी गर्व हैं। साथ ही माधुरी ने ये भी लिखा कि सारे हीरो capes नहीं पहनते, लेकिन मेरे हीरो ने पहना।

सोशल मीडिया पर माधुरी अपने लाडले रेयान का जो वीडियो शेयर किया, उसमें ये देखने को मिल रहा है कि कैसे रेयान ने दो सालों से अपने बाल न कटवाकर लंबी चोटी बढ़ाई और फि सैलून में जाकर उसे काट दिया गया। फिर कैंसर पेशेंट के लिए रेयान ने अपने डोनेट कर दिए।

रेयान के इस नेक काम को लेकर सोशल मीडिया पर लोग काफी रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं। वो माधुरी कि परवरिश की तारीफ कर रहे हैं। सिर्फ आम लोग ही नहीं कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी रेयान के इस काम की काफी तारीफें की।  साथ ही साथ कुछ लोग दूसरे स्टार्स किड्स को रेयान से सीखने की नसीहत भी देते नजर आ रहे हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds