Nirav Modi के प्रत्यर्पण को लंदन कोर्ट से मिली मंजूरी, लेकिन भारत लाने में है अभी ये अड़चनें…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 Feb 2021, 12:00 AM | Updated: 25 Feb 2021, 12:00 AM

PNB घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, लंदन की कोर्ट ने नीरव मोदी की याचिका को ठुकरा दिया। कोर्ट ने नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी। 

‘भारत की न्यायपालिका निष्पक्ष’

जज सैमुअल गोजी ने अपने फैसले में कहा कि नीरव मोदी ने गवाहों को धमकाने और सबूतों को नष्ट करने की कोशिश की। जज ने इस दौरान भारत की जेलों की हालात पर भी संतुष्टि जताई। जज सैमुअल गोजी ने कहा कि ये साफ है कि नीरव मोदी को भारत के कई सवालों का जवाब देना है। वो बोले कि ऐसा कोई साक्ष्य नहीं कि अगर उनको भारत प्रत्यर्पित किया जाता है, तो उनके साथ इंसाफ नहीं होगा। भारत की न्यायपालिका निष्पक्ष है। इसी के साथ लंदन की कोर्ट ने नीरव मोदी की मानसिक सेहत को लेकर लगाई याचिका को खारिज कर दिया। 

‘नीरव मोदी के खिलाफ है पर्याप्त सबूत’

कोर्ट ने प्रत्यर्पण को मंजूरी देते हुए कहा नीरव मोदी के कई बयान आपस में मेल नहीं खाते।पहली नजर में उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और वो दोषी साबित हो सकता है। फैसले में ये भी कहा गया कि मुंबई के आर्थर रोड जेल के बैरक 12 के लिए वो फिट है। जज बोले कि आर्थर रोड जेल में नीरव मोदी के इलाज और मेंटल हेल्थ केयर के पर्याप्त इलाज की पूरी व्यवस्था है। वहां उसके आत्महत्या करने का जोखिम नहीं। 

इस दौरान जज ने नीरव मोदी के बचाव पक्ष के उस दावे को भी खारिज किया कि भारत के कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस केस को प्रभावित करने की कोशिश की। 

नीरव मोदी के पास बचने के लिए है ये विकल्प

भले ही 13 हजार करोड़ के PNB घोटाले के आरोपी  नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण को लंदन की कोर्ट ने मंजूरी दे दी हो। फिर भी उसे फिर से भारत आने की संभावना कम है। दरअसल, कोर्ट के फैसले को लेकर नीरव मोदी के पास ऊपरी अदालत में जाने का ऑप्शन है। वो इस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में भी अपील कर सकता है। कोर्ट ने भी प्रत्यर्पण का आदेश देते हुए यही कहा कि नीरव को फैसले के खिलाफ अपील करने की इजाजत है। सिर्फ यही नहीं नीरव मोदी के पास यूरोपीय अदालत में जाने का विकल्प मौजूद है।

2 साल से लंदन की जेल में बंद है नीरव मोदी

आपको जानकारी के लिए बता दें कि हीरा कारोबारी नीरव मोदी दो साल से लंदन की जेल में बंद है। 19 मार्च 2019 को नीरव मोदी लंदन के होल्बोर्न इलाके से गिरफ्तार हुआ था। जिसके बाद उसे लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश किया गया। अब इस मामले में कोर्ट ने तो अपना फैसला सुना दिया। देखना होगा कि आखिर आगे क्या होता है और कब नीरव मोदी को भारत लाया जाता है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds