दुनिया के पावरफुल पासपोर्ट की लिस्ट: अमेरिका नहीं ये देश है टॉप पर, जानिए भारत-पाक किस पायदान पर?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 16 Jan 2021, 12:00 AM | Updated: 16 Jan 2021, 12:00 AM

दुनिया के लिहाज से सबसे शक्तिशाली शब्द का इस्तेमाल किया जाए तो जेहन में अमेरिका का ख्याल सबसे पहले आता है। लेकिन पासपोर्ट के मामले में अमेरिका थोड़ा पीछे रह गया। यह खिताब जापान के पास है। Henley & Partners की साल 2021 की पासपोर्ट इंडेक्स ग्लोबल रैंकिंग में जापान के पासपोर्ट को दुनिया में सबसे शक्तिशाली बताया गया है। जहां तक भारत की बात करें तो इस सूची में 2020 के मुकाबले भारत एक पायदान फिसल गया और 85वें नंबर पर जा पहुंचा तो वहीं पाकिस्तान का सूची में नीचे से चौथा स्थान है। भारत से ऊपर 70वां स्थान चीन को मिला है।

कैसे होती हैं रैकिंग?

किसी भी देश के पासपोर्ट की रैंकिंग या यूं कहे उसकी ताकत इस बेस पर तय की जाती है कि बिना पूर्व वीजा के उसके धारक कितने देशों में यात्रा कर सकते हैं यानि कि संबंधित देश के नागरिकों को कितने देश वीजा ऑन एराइवल की अपने यहां सुविधा देते हैं। ज्यादातर वीजा ऑन एराइवल मित्र देशों को दिया जाता है यानि कि ऐसे देश जहां के नागरिकों से कोई खतरा नहीं होता है उस देश को। इसका डेटा इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन यानि IATA देती है।

जानिए कौन-सा देश किस नंबर पर?

पासपोर्ट इंडेक्स ग्लोबल रैंकिंग 2021 में शीर्ष के तीन स्थान पर पहले पर जापान है जिसके नागरिकों को वीजा ऑन एराइवल की सुविधा दुनिया के 191 देशों में है। पहले वीजा मिलने का इंतजार 191 देशों में जाने के लिए यहां के लोगों को नहीं करना होगा। दूसरे नंबर पर सिंगापुर है। 190 देशों में वीजा फ्री एक्सेस की सुविधा यहां के लोगों को मिली हुई है। तो वहीं संयुक्त रूप से दक्षिण कोरिया और जर्मनी तीसरे स्थान पर है जिसमें 189 देशों में दक्षिण कोरिया के लोगों को वीजा ऑन एराइवल मिली हुई है। इस तरह से एशियाई देश ही टॉप 3 पर काबिज हैं।

भारत-चीन-पाक इन नंबर पर

Henley पासपोर्ट इंडेक्स में भारत का पासपोर्ट 85वें स्थान पर है। भारतीय 58 देश बिना किसी पूर्व वीजा के एंट्री ले सकते हैं और इस पायदान पर भारत के साथ तजाकिस्तान है। भारत का स्थान साल 2020 में 84वां था।

5 अन्य देशों के साथ अमेरिका सातवें स्थान पर काबिज है। इन देशों में न्यूजीलैंड, नार्वे, बेल्जियम, स्विटजरलैंड, यूनाइटेड किंगडम को शामिल किया गया हैं और इन देशों समेत अमेरिका के नागरिक दुनिया के 185 देशों में वीजा फ्री एक्सेस की सुविधा पाते हैं।

चीन इस लिस्ट में 70वें पायदान पर है जहां के नागरिक 75 देशों में बिना वीजा एंट्री ले सकते हैं। जानकारी दे दें कि चीन के ऊपर जासूसी के आरोप में कई बड़े मामले दर्ज है। जिसकी वजह से उसके नागरिकों को कई देशों में वीजा मिलने में दिक्कत आती है।

वहीं, इस लिस्ट में पाकिस्तान नीचे से चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान 107वें पायदान पर है। पाकिस्तानी नागरिकों को सिर्फ 32 देशों में ही बिना वीजा एंट्री मिल पाती है। शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में टॉप 10 देशों के नाम कुछ इस तरह से हैं-
1-जापान, 2-सिंगापुर
3-जर्मनी, दक्षिण कोरिया
4-फिनलैंड, इटली, लग्जमबर्ग, स्पेन
5-ऑस्ट्रिया, डेनमार्क
6-फ्रांस, आयरलैंड, नीदरलैंड, पुर्तगाल, स्वीडन
7-बेल्जियम, न्यूजीलैंड, नार्वे, स्विटजरलैंड, यूनाइटेड किंगडम, यूनाइटेड स्टेट
8-ऑस्ट्रेलिया, चेक रिपब्लिक, ग्रीस, माल्टा
9-कनाडा
10-हंगरी

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds