2021 में बॉलीवुड मचाएगा तहलका, कई बड़ी-बड़ी फिल्म होगी रिलीज, अक्षय की 6 तो सलमान की दो फिल्में लिस्ट में शामिल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 16 Feb 2021, 12:00 AM | Updated: 16 Feb 2021, 12:00 AM

बॉलीवुड पर भी कोरोना महामारी का काफी असर पड़ा। कई महीनों तक इस वैश्विक महामारी के चलते इंडस्ट्री का काम चौपट पड़ा रहा। बीते कई महीनों से कोई बड़ी नई फिल्म थिएटर में रिलीज नहीं हुई हैं। मेकर्स अभी भी बड़ी फिल्मों को थिएटर में रिलीज करने से कतरा रहे हैं। 2020 में ऐसी कई फिल्में थीं, जिनकी कोरोना की वजह से रिलीज टली। ऐसे में 2021 में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट बढ़ेगी। आइए आपको बताते हैं कि 2021 में किस बड़े स्टार की कौन कौन सी मूवीज रिलीज हो सकती हैं…

अक्षय की 6 फिल्में के साथ मचाएंगे धमाल

सूर्यवंशी 2020 में रिलीज होने ही वाली थीं। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया था। सबकुछ तैयारियां पूरी हो चुकीं थी। लेकिन इसी बीच कोरोना महामारी ने भारत में अपने पैर पसारना शुरू कर दिया। जिसके चलते फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया। अब अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर ये फिल्म 2021 में रिलीज होगी।

वैसे सिर्फ सूर्यवंशी ही नहीं, अक्षय कुमार की और भी कई फिल्में 2021 में आने की संभावनाएं हैं। इसमें ‘बच्चन पांडे’, ‘अतरंगी रे’, ‘बेल बॉटम’, ‘राम सेतु’ और ‘रक्षाबंधन’ शामिल हैं। जिसका मतलब ये हैं कि 2021 में अक्षय बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगें।

रणवीर की 83 भी कतार में…

रणवीर सिंह की फिल्म 83 के साथ भी कुछ सूर्यवंशी जैसा ही हुआ। 83 भी रिलीज के लिए तैयार थीं कि कोरोना का कहर देश पर छा गया। 7 महीनों तक थिएटर बंद रहे। हालांकि अब अगले साल ये फिल्म रिलीज होगीं। फिल्म 1983 क्रिकेट के वर्ल्ड कप पर बनी है, जिसमें रणवीर सिंह कपिल देव के रोल में नजर आएंगे। मूवी में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी हैं।

सलमान खान की ये दो फिल्म आएगी

बात अब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की करते हैं। सलमान खान की राधे को लेकर इस साल फैंस में काफी एक्साइटमेंट थीं। लेकिन कोरोना के चलते ये मूवी भी अब तक रिलीज नहीं हो पाईं। लेकिन अब सलमान खान इस फिल्म के साथ 2021 में बड़े पर्दे पर धमाल मचा सकते हैं। वैसे सिर्फ राधे ही नहीं 2021 में सलमान खान की मूवी कभी ‘ईद, कभी दिवाली’ भी आएगी।

 अजय और आमिर की मूवी भी होगी रिलीज

अजय देवगन की मैदान 2021 में रिलीज होगी। मेकर्स इसका ऐलान कर चुके हैं कि ये मूवी दशहरे के मौके पर 15 अक्टूबर 2021 को रिलीज होगी। इसके अलावा आमिर खान की भी फिल्म बड़े पर्दे पर आएगी। लाल सिंह चड्ढा पहले इसी साल दिसंबर में रिलीज होनी थी, लेकिन इसको कोरोना की वजह से टालना पड़ा। अब ये 2021 में रिलीज की जाएगी। फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर खान भी नजर आएगी।

शाहरुख इस फिल्म के साथ कर सकते हैं वापसी

जीरो के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए है। लेकिन अब संभावना है कि वो पठान मूवी के साथ वापसी करेंगे। पठान शाहरुख के करियर की सबसे महंगी एक्शन फिल्म होगी। फिल्म को 2021 में दिवाली के मौके पर रिलीज हो सकती है।

टाइगर की आएगी हीरोपंती 2

टाइगर श्रॉफ एक बार फिर से एक्शन करते हुए नजर आएंगे। उनकी फिल्म हीरोपंती 2 अगले साल रिलीज होने वाली है। मूवी 16 जुलाई 2021 को आएगी। साथ ही कंगना रनौत की मूवी ‘थलाईवी’ भी अगले साल रिलीज की जाएगी। ये मूवी तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता पर आधारित होगी।

ये फिल्में भी हो सकती हैं रिलीज

2021 में लोगों को कई सारी फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। इनमें से एक तखत् भी होगी। मूवी 3 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी। करण जौहर की इस फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आएंगे। इसके अलावा भी रणबीर आलिया की ‘बह्मास्त्र’, शाहिद की ‘जर्सी’, जॉन अब्राहम ‘सत्यमेव 2’, आलिया की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ समेत कई फिल्में लिस्ट में शामिल हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds