Trending

Lalu Yadav Story : जब 'Lalu Yadav' ने हेमा मालिनी को किया था, प्रपोज!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 06 Jul 2022, 12:00 AM | Updated: 06 Jul 2022, 12:00 AM

 बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव (Lalu Yadav) से जुड़े तो न जाने कितने किस्से हैं , जो लालू यादव के खुशमिजाज और बेबाकी अंदाज़ को बयान करते हैं। ऐसा ही एक किस्सा लालू यादव का सुपरहिट वेटरन अभिनेत्री और मथुरा सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) के साथ है। जो लोगों को हमेशा हसने पर मजबूर कर देता है। दरअसल , अक्टूबर 2016 में बिहार सरकार के आर्ट और कल्चर डिपार्टमेंट द्वारा एक प्रोग्राम में परफॉर्मेंस के लिए हेमा मालिनी और उनके डांस ग्रुप को बुलाया गया था। इस दौरान लालू यादव अपने दोनों बेटे तेजप्रताप और तेजस्वी के साथ लालू यादव भी हेमा के डांस को देखने के लिए पहुंचे थे। लेकिन जब मंच पर लालू यादव को बुलाया गया तो उन्होंने माइक लिया और हेमा मालिनी की ख़ूबसूरती का गुणगान करने लग गए। उस समय लालू यादव ने हेमा मालिनी से बोला – ‘हमको आपसे और आपकी कला से एतना प्रेम है कि हमने अपनी बेटी का नाम हेमा रख दिया’। मंच से लालू यादव की बात सुनके लालू यादव के दोनों बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी भी हंस पड़े थे। लालू यादव ने अपनी पांचवीं बेटी का नाम हेमा रखा था।

लालू यादव ने तो एक बार बिहार की सड़कों का ज़िक्र करते हुए हेमा मालिनी का नाम लिया था। बात 1995 के विधानसभा चुनाव की है, तब उस समय के बिहार के मुख्यमंत्री लालू यादव ने अपने एक चुनावी भाषण में कहा था कि बिहार की सड़कों की स्थिति बहुत ख़राब हैं। सड़कों में गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क, यह भी पता नहीं चल पता। इसीलिए हम बिहार की सड़कों को हेमा जी के गालों की तरह मुलायम और चिकना बनाएंगे। लालू यादव के हेमा मालिनी (Hema Malini) पर दिए गए बयान के दूसरे दिन बाद ही मीडिया में इस खबर को काफी सुर्खियां मिली। हालांकि लालू यादव को इस बयान के कारण उनको काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ी थी। लालू के इस बयान को उस समय महिला के अपमान से जोड़ा गया था और इसपर जमकर राजनीति भी हुई थी। बाद में लालू यादव ने इस बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि ”मैंने ऐसा नहीं कहा था, लेकिन हेमा मालिनी जी हैं तो बहुत सुंदर”। लालू यादव के उस बयान के 16 साल बाद आज राजस्थान के एक मंत्री ने भी लालू यादव (Lalu Yadav) जैसा ही बयान दिया था। मंत्री ने कहा था कि कि सड़कें कैटरीना कैफ के गालों जैसी होनी चाहिए। क्यूंकि हेमा मालिनी अब बूढी हो चुकी हैं। इस बयान पर भी काफी विवाद हुआ था। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds