Trending

जाने कौन हैं स्वाति मालीवाल, जिन पर लगा है अपने पद के दुरुपयोग करने का इल्जाम

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 Dec 2022, 12:00 AM | Updated: 09 Dec 2022, 12:00 AM

DCW की अध्यक्ष पर आरोप तय

स्वाति मालीवाल (Swati Malival) जो की दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष हैं उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। स्वाति मालीवाल पर दिल्ली महिला आयोग में अवैध नियुक्तियों का आरोप लगा है। अदालत ने स्वाति मालीवाल और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश के आरोप तय करने के आदेश दे दिए हैं।

Also read- जानिए भारत की पहली महिला पत्रकार होमी व्यारावाला के बारे में, इस पद्म विभूषण सम्मानित को दुनिया डालडा 13 के नाम से जानती है

भाजपा ने उपराज्यपाल से मालीवाल को पद से हटाने की मांग की

स्वाति मालीवाल और अन्य के खिलाफ महिला अधिकार संस्था में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर नियुक्त करने के लिए अपने आधिकारिक पदों का दुरुपयोग करने के आरोप है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने  दिल्ली (New Delhi) के उपराज्यपाल (lieutenant governor) से स्वाति को उनके पद से हटाने की मांग की है। इस सिलसिले में उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने एक पत्र भी लिखा है।

जाने कौन हैं स्वाति मालीवाल, जिन पर लगा है अपने पद के दुरुपयोग करने का इल्जाम — Nedrick News

क्या है आरोप?

Anti Corruption Branch ने इस मामले की जांच की थी और मालीवाल और तीन अन्य DCW के सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। जांच एजेंसी ने यह दावा किया है कि आरोपी ने अपने कार्यकाल के दौरान DCW में 87 व्यक्तियों को नियुक्त किया था, जिनमें से अधिकांश व्यक्ति मालीवाल के परिचित आप पार्टी के कार्यकर्ता।

  • भाजपा ने घेरा आप को

प्रवेश साहिब सिंह ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि आम आदमी पार्टी के लिए सत्ता का दुरुपयोग करना आम बात हो गई है। उन्होंने आगे लिखा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हर विभाग में धांधलेबाजी चल रही है। अदालत ने भी स्वाति मालीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का आदेश दे दिया है। प्रवेश वर्मा ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि मैंने आज उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर ऐसे लोगों को तुरंत उनके पद से हटा देने की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ आदेश गुप्ता जो की भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं, उन्होंने कहा कि  इस AAP से भ्रष्टाचार करने में कहीं कोई कसर न छूटे…दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के खिलाफ कोर्ट ने आधिकारिक पदों का दुरुपयोग कर अवैध नियुक्ति का आरोप तय कर दिया है।

जाने स्वाति मालीवाल के बारे में

इंजीनियरिंग की छात्रा मालीवाल ने 22 साल की उम्र में HCL की नौकरी छोड़ दी थी और भारत के झुग्गी-झोपड़ियों और गाँवों के लिए काम करना शुरू कर दिया था। इसके बाद स्वाति, अन्ना के आंदोलन में शामिल हुई थी जिसके बाद वह अरविन्द केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी में चली गई थी। इसके बाद मालीवाल ने 2013 में ग्रीनपीस इंडिया के प्रचारक के रूप में महिलाओं और बच्चों के लिए खाना मुहैया करवाया। साल 2014 में दिल्ली के विधायकों के साथ विकास सलाहकार के रूप में भी काम किया था।

Also read- उत्तर प्रदेश दिखावे का दांत लेकिन भाजपा की असली ताकत है गुजरात

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds