Headlines

क्या है मनुस्मृति? क्यो होता है इसे लेकर विवाद? बाबासाहब ने क्यो जलाई थी मनुस्मृति? जानिए सभी सवालों के जवाब

Table of Content

“एक लड़की को हमेशा अपने पिता के संरक्षण में रहना चाहिए, शादी के बाद उसे अपने पति द्वारा संरक्षित किया जाना चाहिए, पति की मृत्यु के बाद उसे अपने बच्चों की दया पर रहना चाहिए। लेकिन किसी भी परिस्थिति में एक महिला स्वतंत्र नहीं हो सकती।”….. हो सकता है कि ये सुनकर कई इंडिपेंडेंट महिलाएं नाराज़ हो जाएँ। लेकिन ये शब्द हमारे नहीं हैं। ये मनुस्मृति के पाँचवें अध्याय के 148वें श्लोक में लिखा है। अब आपने भी मनुस्मृति के बारे में कहीं न कहीं सुना ही होगा, बस तो अब ये भी जान लीजिये कि इस तरह के श्लोकों की वजह से मनुस्मृति विवादों में रहती है। इसके अलावा मनुस्मृति में दलितों और महिलाओं को लेकर कई रूढ़िवादी विचार व्यक्त किए गए हैं, जिसकी वजह से बाबा साहब अंबेडकर ने मनुस्मृति को जलाया भी था। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

और पढ़ें: आखिर क्यों नेहरू अंबेडकर के पक्ष में नहीं थे, उनके रेडिकल पक्ष से से क्यों डरते थे! 

क्या है मनुस्मृति?

मनुस्मृति हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण ग्रंथों में से एक है। इसे मनु संहिता या मानव धर्मशास्त्र के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसे भगवान मनु ने लिखा था जिन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। उन्हें हिंदू धर्म में मानव जाति का पहला पुरुष भी कहा जाता है। मनु संहिता में कुल 12 अध्याय और 2684 श्लोक हैं। हालाँकि, इसके कुछ संस्करणों में 2,964 श्लोकों का उल्लेख है। संस्कृत में लिखा गया यह ग्रंथ धर्म, सामाजिक व्यवस्था और कानून से जुड़े विषयों पर जानकारी देता है। हालाँकि, इसमें दर्ज जाति व्यवस्था और महिलाओं की स्थिति को लेकर कई बार विवाद भी हुआ है।

Manusmriti
Source: Google

ब्रिटिश काल में मनुस्मृति का महत्व

बीबीसी की एक रिपोर्ट कहती है, जब अंग्रेज भारत आए तो उन्होंने पाया कि मुसलमानों के पास शरिया है जो उनकी कानूनी किताब है। इसी तरह हिंदुओं के पास मनुस्मृति है। इस तरह उन्होंने मुकदमों की सुनवाई के दौरान मनुस्मृति को आधार बनाया। काशी के पंडितों ने अंग्रेजों को सुझाव दिया कि मनुस्मृति को हिंदुओं का सूत्रग्रंथ कहा जाना चाहिए और मनुस्मृति हिंदुओं के मानक धार्मिक ग्रंथ के रूप में जानी जाने लगी।

Manusmriti
Source: Google

इतिहासकार नरहर कुरुंदकर के अनुसार, यह पुस्तक ईसा के जन्म के दो-तीन सौ वर्ष बाद लिखी गई थी। इसके प्रथम अध्याय में प्रकृति की रचना, चार वर्णों के लोग, उनके व्यवसाय तथा ब्राह्मणों की महानता का उल्लेख है। इसके द्वितीय अध्याय में ब्रह्मचर्य तथा स्वामियों की सेवा का वर्णन है। तृतीय अध्याय में विवाह के प्रकार, उसकी रीति-रिवाज, चतुर्थ अध्याय में गृहस्थ धर्म तथा खान-पान के नियमों का वर्णन है। वहीं पंचम अध्याय में स्त्रियों के कर्तव्य, पवित्रता और अपवित्रता का वर्णन है। छठा अध्याय संतों से, सातवां अध्याय राजा के कर्तव्यों से, आठवां अध्याय अपराध, न्याय तथा वचन से संबंधित है। नौवां अध्याय पैतृक संपत्ति से, दसवां अध्याय जातियों के प्रकार से, ग्यारहवां अध्याय पापों से तथा बारहवां अध्याय वेदों से संबंधित है। मनुस्मृति में अपराध, अधिकार, कथन तथा न्याय की व्याख्या की गई है।

मनुस्मृति को लेकर क्यों उठता है विवाद?

कुछ लोग मनुस्मृति के पक्ष में हैं तो कुछ इसके विरोध में। आलोचकों का कहना है कि यह किताब बताती है कि महिलाओं को धार्मिक अधिकार नहीं हैं, वे अपने पति की सेवा करके ही स्वर्ग प्राप्त कर सकती हैं। यहीं से जाति और महिलाओं के अधिकारों को लेकर बहस और विवाद शुरू होता है। मनुस्मृति को मानने वाले कहते हैं कि दुनिया का कानून प्रजापति-मनु-भृगु की परंपरा से आया है। इसलिए इनका सम्मान किया जाना चाहिए। कई समर्थक ऐसे भी हैं जो कहते हैं कि इसके कुछ हिस्सों को छोड़ दिया जाए तो यह पूरी किताब समाज के कल्याण की बात करती है।

और पढ़ें: Annihilation of Caste: डॉ भीम राव अंबेडकर की इस किताब के महत्व से आप हैं अनजान, यहाँ पढ़ें महत्व 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Banke Bihari Temple Trust Bill

Banke Bihari Temple Trust Bill: श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट कानून 2025 लागू, अब कैसे होगा मंदिर का संचालन?

Banke Bihari Temple Trust Bill: उत्तर प्रदेश में श्री बांके बिहारी मंदिर से जुड़ा एक अहम फैसला अब पूरी तरह से लागू हो गया है। श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट बिल 2025 को विधानसभा और विधान परिषद से पास होने के बाद राज्यपाल की मंजूरी भी मिल गई है। इसके साथ ही यह विधेयक अब...
BMC Election 2024

BMC Election 2024: ठाकरे बंधुओं का गठबंधन टला, सीटों के पेंच में अटका ऐलान, अब 24 दिसंबर पर टिकी नजरें

BMC Election 2024: महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। खासतौर पर उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के संभावित गठबंधन ने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। दोनों दलों के बीच गठबंधन का...
SpaceX CEO Elon Musk

SpaceX CEO Elon Musk: टेस्ला और स्पेसएक्स के बाद अब कोर्ट का तोहफा, मस्क की दौलत इतिहास रचने को तैयार

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क (SpaceX CEO Elon Musk) साल 2021 से दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने हुए हैं और अब उनकी दौलत 700 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर चुकी है। शुक्रवार देर रात एक महत्वपूर्ण कोर्ट फैसले के बाद मस्क की नेटवर्थ बढ़कर लगभग 749 बिलियन डॉलर हो गई।...
Aravalli Hills Controversy

Aravalli Hills Controversy: अरावली पहाड़ियां खतरे में! जानें दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान पर कितना पड़ेगा असर

Aravalli Hills Controversy: राजस्थान की पहचान और दिल्ली-हरियाणा के पर्यावरण की रीढ़ मानी जाने वाली अरावली पहाड़ियों का अस्तित्व अब खतरे में नजर आ रहा है। अरावली पहाड़ियों ने सदियों से मैदानी इलाकों को रेगिस्तान बनने से बचाया है, लेकिन हालिया सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इसका बड़ा हिस्सा अब कानूनी संरक्षण से बाहर...
Ex-Agniveers 50% Reservation

Ex-Agniveers 50% Reservation: 2026 में पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ा तोहफा, BSF में 50% आरक्षण, आयु सीमा और फिजिकल टेस्ट में भी राहत

Ex-Agniveers 50% Reservation: अग्निपथ योजना के तहत चार साल सेवा देने वाले पूर्व अग्निवीरों के लिए 2026 बड़ा साल साबित होने वाला है। केंद्र सरकार ने BSF (Border Security Force) में भर्ती के लिए नए नोटिफिकेशन में पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण को 10% से बढ़ाकर 50% कर दिया है। यह फैसला उन युवाओं के...

Must Read

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by  Marketing Sheds