Trending

ये हैं शाहरुख खान के करियर की 8 महाफ्लॉप फिल्मों की लिस्ट, करियर खत्म होता देख ले लिया था 4 साल का ब्रेक

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 Dec 2024, 12:00 AM | Updated: 01 Dec 2024, 12:00 AM

SRK Flop Films: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं। लेकिन, सफलता के इस मुकाम तक पहुंचने के सफर में उन्हें असफलताओं का भी सामना करना पड़ा। खासकर 2000 से 2018 के बीच कुछ ऐसी फिल्में आईं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर निराश किया (Shahrukh Khan Flop Movie)। यह निराशा इतनी गहरी थी कि शाहरुख खान ने बॉलीवुड से 4 साल का ब्रेक ले लिया। 1990 के दशक में सुपरहिट फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाले शाहरुख के लिए पिछला दशक संघर्ष से भरा रहा। आइए एक नजर डालते हैं उनके करियर की उन 8 फिल्मों पर जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर निराश किया।

और पढ़ें: आमिर खान की दंगल फिल्म के पीछे सलमान खान की थी अहम भूमिका, एक्टर ने इंटरव्यू में किया खुलासा

2018: ‘जीरो’ की असफलता (SRK Flop Films)

शाहरुख खान की आखिरी रिलीज फ्लॉप फिल्म ‘जीरो’ (2018) थी, जिसमें उन्होंने बौने का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में थीं। हालांकि, इस फिल्म को दर्शकों से बेहद खराब प्रतिक्रिया मिली थी। इस फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ था जबकि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का कलेक्शन 90 करोड़ रहा था। इस फिल्म की असफलता ने शाहरुख के करियर को गहरा झटका दिया। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड से चार साल का ब्रेक ले लिया।

2017: ‘जब हैरी मेट सेजल’ की नाकामी

इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। इस फिल्म की कहानी यूरोप में एक टूर गाइड और एक लड़की की प्रेम कहानी के बारे में थी। कुछ लोगों ने इसकी तुलना फिल्म ‘जब वी मेट’ से भी की थी। फिल्म से शाहरुख को बहुत उम्मीदें थी लेकिन यह फिल्म शाहरुख की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और फिल्म ने 64 करोड़ का कलेक्शन किया जबकि फिल्म का बजट 90 करोड़ था।

2016: ‘फैन’ की नाकामी

शाहरुख खान ने अपनी छवि को मजबूत करने के लिए ‘फैन’ बनाई थी, जिसमें उन्होंने डबल रोल निभाया। हालांकि, यह प्रयोग भी असफल रहा। 15 अप्रैल 2016 को रिलीज़ हुई फैन की मार्केटिंग शाहरुख खान ने की थी। ‘मैं तेरा फैन हो गया’ एकमात्र ऐसा गाना था जिस पर शाहरुख हर जगह नाचते नज़र आए। शाहरुख की फ़िल्म को ज़बरदस्त प्रमोशन के बावजूद ज़्यादा फ़ायदा नहीं हुआ। सैकनिल्क का दावा है कि फैन का बजट 85 करोड़ रुपये था, लेकिन इसने वैश्विक स्तर पर बॉक्स ऑफ़िस पर 182.30 करोड़ रुपये कमाए।

2009: ‘बिल्लू’ का संघर्ष

इरफान खान और लारा दत्ता के साथ बनी यह फिल्म भी शाहरुख के करियर में एक बड़ी असफलता साबित हुई। इस फिल्म का कलेक्शन 23 करोड़ का ही था।

2005: ‘पहेली’ का रहस्य

2005 में शाहरुख खान और रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म पहेली बॉक्स ऑफिस पर एक रहस्य थी। फिल्म की हालत इतनी खराब थी कि यह दर्शकों को आकर्षित करने में विफल रही। फिल्म से केवल 12.85 करोड़ रुपये ही कमाए जा सके।

2004: ‘स्वदेश’ की असफलता

आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म, जो एक प्रवासी भारतीय की कहानी थी, दर्शकों को थिएटर तक खींचने में असफल रही। फिल्म से केवल 16 करोड़ रुपये ही कमाए जा सके। हालांकि, समय के साथ यह फिल्म एक “क्लासिक” मानी जाने लगी है।

2001: ‘अशोका’

2001 में शाहरुख खान और करीना कपूर अभिनीत अशोका पूरी तरह असफल रही। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। फिल्म से केवल 11.54 करोड़ रुपये ही कमाए जा सके।

2001: ‘वन टू का फोर’ का पतन

इसके उलट 2001 में आई शाहरुख खान और जूही चावला की फिल्म वन टू का फोर का कलेक्शन जानकर आप हैरान रह जाएंगे। शाहरुख खान और जूही चावला की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बमुश्किल 6.64 करोड़ रुपए कमा पाई थी।

2023 में की धमाकेदार वापसी- Shahrukh Khan Hit Films 2023

चार साल के ब्रेक के बाद, शाहरुख खान ने जनवरी 2023 में ‘पठान’ के साथ जबरदस्त वापसी की। यह फिल्म न केवल एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई, बल्कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में नए कीर्तिमान स्थापित किए।

कलेक्शन: 1055 करोड़ (दुनियाभर)

भारत में कमाई: 500 करोड़ से अधिक

फिल्म में शाहरुख का एक्शन और स्टंट्स ऑडियंस को काफी पसंद आए।

‘जवान’: पठान का रिकॉर्ड तोड़ा

सितंबर 2023 में रिलीज हुई ‘जवान’ ने ‘पठान’ को भी पीछे छोड़ दिया। एटली के निर्देशन में बनी यह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

भारत में कमाई: 639.75 करोड़

दुनियाभर में कमाई: 1148.35 करोड़

शाहरुख ने इस फिल्म को अपने प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के तहत बनाया।

 ‘डंकी’ ने भी उड़ाया गर्दा

इसके बाद शाहरुख खान की फ़िल्म ‘डंकी’  साल 2023 की चौथी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी।

भारत में कमाई: 267.50

दुनियाभर में कमाई: 470.60करोड़

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी शाहरुख की फिल्म ‘डंकी’ 22 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई थी।

और पढ़ें: RHTDM Facts: फ्लॉप होकर भी कल्ट क्लासिक बन गई ये फिल्म, मैडी के किरदार को लेकर अनकम्फ़र्टेबल थी दीया मिर्जा 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds