जानिए कैसा रहेगा 28 अगस्त को आपका दिन

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 27 अगस्त 2021, 12:00 AM Updated: 27 अगस्त 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

जैसा कि हम सभी जानते हैं ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में पड़ता है, जिसके चलते हमें कभी अच्छे तो कभी बुरे दिनों का सामना करना पड़ता। वहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज का राशिफल आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लेकर आ सकता है। तो आइए आपको बताते हैं आज के दिन के बारे में आपके सितारे क्या कहते हैं और 28 अगस्त का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

मेष राशि- दिन आपका सामान्य रहेगा। अटके कामों में राहत मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा डगमगा सकता है। 

वृषभ राशि- आज के दिन थोड़ा सतर्क रहें। पैसों का लेन देन करने से बचें। दिन आपका ठीक ठाक बीतने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

मिथुन राशि- आज का आपका दिन तनाव से भरा बीतेगा। छोटी छोटी बातों को लेकर परेशान होंगे। मन थोड़ा विचलित रहेगा। जीवनसाथी के साथ दिल की हर बात को शेयर करें। 

कर्क राशि- आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। परिवारवालों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। दोस्तों के साथ अनबन होने के आसार है। 

सिंह राशि- आपका दिन मिला जुला बीतेगा। पुराने विवादों से थोड़ी राहत मिल सकती है। हर काम आज आप एक नई ऊर्जा के साथ करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

कन्या राशि- दिन आपका सामान्य रहेगा। आत्मविश्वास की आप में थोड़ी कमी रहेगी। मन मुताबिक काम ना होने से हताश हो सकते हैं। जितना हो सके, नेगिटिविटी से दूरी बनाकर रखें। 

तुला राशि- आपका दिन शानदार बीतने वाला है। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। धन लाभ होने के आसार बनते नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। 

वृश्चिक राशि- आपका दिन परेशानियों से भरा बीत सकता है। आज कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति भी थोड़ी डामाडोल रहेगी। परिवारवाले हर हालात में साथ निभाएंगे। 

धनु राशि- लव लाइफ में आपकी थोड़ी परेशानियां रहेगी। छोटी छोटी बातों को लेकर पार्टनर के साथ झगड़े हो सकते हैं। परेशानियों से घिर रहेंगे। कुछ खास लोगों के साथ दिल की बातें शेयर करें। 

मकर राशि- आपका दिन मिला जुला गुजरने वाला है। आज बिजनेस में थोड़ा बहुत नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

कुंभ राशि- दिन आपका बढ़िया बीतेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां कम होगी। परिवारवालों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। 

मीन राशि- आज के दिन थोड़ा संभलकर रहें। खुद को जितना हो सके विवादों से दूर रखें। दिन आपका ठीक ठाक बीतने वाला है। कोई भी काम करने से पहले कुछ खास लोगों से सलाह मशवरा जरूर कर लें।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds