जानिए कैसा रहेगा 17 मार्च को आपका दिन

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 17 Mar 2022, 12:00 AM | Updated: 17 Mar 2022, 12:00 AM

जैसा कि हम सभी जानते हैं ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में पड़ता है, जिसके चलते हमें कभी अच्छे तो कभी बुरे दिनों का सामना करना पड़ता। वहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज का राशिफल आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लेकर आ सकता है। तो आइए आपको बताते हैं आज के दिन के बारे में आपके सितारे क्या कहते हैं और 17 मार्च का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

मेष राशि- आपका दिन मिला जुला रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा। आज के दिन कोई नए काम को हाथ में लेने से बचें। परिवारवालों के साथ बढ़िया समय बिताएंगे। 

वृषभ राशि-  दिन की शुरुआत बढ़िया होगी। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। मन प्रसन्न बना रहेगा। संतान की तरफ से अच्छी खबर मिलने की भी संभावनाएं हैं। 

मिथुन राशि- किसी से झगड़ा मोल लेने से बचें। गुस्सा आपके बने बनाए काम को बिगाड़  सकता है। दिन आपका थोड़ा परेशानियों से भरा बीतेगा। दोस्त हर हालात में साथ निभाएंगे।

कर्क राशि- दिन उत्तम बीतेगा। आर्थिक समस्याएं कम होगी। घर का माहौल हर्षोल्लास से भरा रहेगा। मेहमानों का आना-जाना आज लगा रहेगा।

कन्या राशि- परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। रुके कामों में सफलता मिलेगी। इस राशि की महिलाएं आज थोड़ा संभलकर रहें। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से  बचें।

सिंह राशि- आज के दिन संभलकर रहने की जरूरत है। किसी की भी बातों में आने से बचें। अनजान लोग आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आसपास हो रही हर गतिविधि पर नजर बनाकर रखें। 

तुला राशि- आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगीं। नए कामों में सफलता हाथ लगेगी। जीवनसाथी के साथ अनबन होने के आसार है। 

वृश्चिक राशि- अटके कामों में सफलता हासिल होगीं। परिवार का माहौल अच्छा बना रहेगा। आज किसी पुराने दोस्त से मिलकर अच्छा लगेगा। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। 

धनु राशि-  आज के दिन किसी भी विवाद में पड़ने से बचें। दिन आपका ठीक ठाक बीतने वाला है। लंबे वक्त से जिस चीज को चाह रहे थे, वो आज आपको मिल सकती है। परिवार में थोड़ा टेंशन का माहौल रहने के आसार है। 

मकर राशि-  नौकरीपेशा से जुड़े लोगों की आज मेहनत रंग लाएगी। सीनियर आपके कामों से खुश रहेंगे। दिन आपका बढ़िया रहने वाला है। पैसों से जुड़ा लेन देन करने से बचें। 

कुंभ राशि- आपका दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। परिवारवालों के साथ बढ़िया वक़्त बिताएंगे। पैसों से जुड़ा कोई भी लेन देन आज के दिन करने से बचें। 

मीन राशि- दिन की शुरुआत अच्छी होगी। अटके कामों में सफलता मिलने की संभावना है। लव लाइफ में थोड़ा तनाव रहेगा। पार्टनर के साथ छोटी छोटी बातों को लेकर झगड़ा हो सकता है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds