Trending

Side Effects of Watermelon: फायदे के साथ कई नुकसान भी पहुंचाता है तरबूज, जानिए किन लोगों को नहीं खाना चाहिए ये फल?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 06 Apr 2021, 12:00 AM | Updated: 06 Apr 2021, 12:00 AM

गर्मियों के मौसम ने तो इस बार फरवरी के महीने में ही दस्तक दे दिया था। देश के कई हिस्सों में फरवरी के अंत से गर्मियां पड़ने लगीं। वहीं अब अप्रैल आते-आते दिल्ली-NCR समेत कई जगहों पर लोगों का गर्मी की वजह से हाल बेहाल होने लगा। दिन पर दिन पारा चढ़ता ही चला जा रहा है।

गर्मियों के इस मौसम में अक्सर ही लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस दौरान खुद को स्वस्थ रखने के लिए लोग गर्मियों में कई चीजों का सेवन करते हैं, जिसमें तरबूज भी शामिल है। इसमें कोई भी दो राय नहीं कि तरबूज खाने के कई फायदे होते हैं। ये काफी स्वादिष्ट और रसदार होता है। साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

तरबूज से होने वाले कई फायदों के बारे में तो आप जानते होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि इस फल के ज्यादा सेवन से कई तरह के नुकसान भी होते हैं? नहीं? तो आइए आज हम आपको तरबूज से होने वाले कुछ नुकसान के बारे में बता देते हैं…

– तरबूज के ज्यादा मात्रा में सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से शरीर पर हल्के से लेकर गंभीर चकत्ते पड़ सकते हैं या फिर चेहरे पर सूजन भी आ सकती है।

– डायबिटीज के मरीजों को तरबूज का सेवन करने से बचना चाहिए। तरबूज एक मीठा फल होता है, जिसमें चीनी की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है। ये शरीर के ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज अगर तरबूज का सेवन करना चाहते हैं तो डॉक्टर से सलाह ले  लें।

– तरबूज में भारी मात्रा में लाइकोपीन पाया जाता है, जिसके कई फायदे होते हैं, लेकिन साथ में कुछ नुकसान भी। तरबूज का ज्यादा सेवन करने से शरीर में लाइकोपीन भी अधिक मात्रा में पहुंचता है। जिसकी वजह से उल्टी, मतली, अपच और दस्त जैसे समस्याएं हो सकती हैं।

– तरबूज में पोटैशियम की मात्रा भी ज्यादा होती है। ऐसे में इसका ज्यादा सेवन हृदय संबंधी समस्याओं को जन्म दे सकता है, जैसे कि अनियमित दिल की धड़कन।

– रात में तरबूज का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से आपको डाइजेशन में दिक्कत हो सकती है। रात के वक्त तरबूज खाने से पेट की आंतों में दर्द समेत अन्य बीमारी हो सकती है। साथ में तरबूज में खाने से वजन बढ़ने की भी संभावनाएं रहती हैं।

DISCLAIMER: जो जानकारियां आपको दी गई हैं वो अलग-अलग स्त्रोतों से जुटाई गई  हैं। नेड्रिक न्यूज इन जानकारियों को सिर्फ आप  तक पहुंचाने का एक जरिया  है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds