कियारा ने महज इतनी सी उम्र में किया था कैमरा फेस, क्या आपने देखी ये क्यूटनेस से भरी वीडियो?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 31 Jul 2022, 12:00 AM | Updated: 31 Jul 2022, 12:00 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी फिल्मों में जबरदस्त एक्टिंग के जरिये लोगों के दिलो पर राज कर रही है। उनकी एक्टिंग और खूबसूरती के लोग कायल है। लेकिन क्या आप जानते है कि एक्ट्रेस ने आठ महीने की उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में अपना पहला कदम रखा था। आइए कियारा के जन्मदिन के मौके पर आपको वो वीडियो दिखाते है, जिसमें कियारा अपनी एक्टिंग से लोगों को इंप्रेस करती नजर आईं।

दरअसल, कियारा ने अपनी एक्टिंग का जलवा बचपन में ही बिखेरना शुरू कर दिया था। जब कियारा आडवाणी सिर्फ आठ महीने की थी, तब उन्होंने एक कमर्शियल एड किया था। कियारा ने इतनी छोटी सी उम्र में अपनी मां के साथ एडवरटाइजमेंट कमर्शियल के लिए काम किया था। अपने इस पहले ऐड के दौरान कियारा ने पहली बार कैमरा फेस कर अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत लिया। एड के दौरान कियारा महज 8 महीने की थी।

नन्ही कियारा ने अपनी क्यूटनेस से जीता दिला

कियारा ने अपने पहले ही प्रोजेक्ट में बिना कुछ बोले, बिना कुछ कहे लोगों को अपना दीवाना बना लिया। उनकी मासूम सी क्यूटनेस ने लोगों को उन्हें पसंद करने पर मजबूर कर दिया था।

जब 8 महीने की उम्र में किया था एड

मालूम हो कि कियारा आडवाणी ने अपना ये वीडियो साल 2016 में सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो शेयर कर उन्होंने बताया था कि ये उनकी जिंदगी का पहला मां के साथ पहला एडवरटाइजमेंट था। ये एडवरटाइजमेंट बेबी प्रॉडक्ट का किया था। कियारा कि ये वीडियो अपनी क्यूटनेस की भरमार से आपका दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

कियारा ने महज इतनी सी उम्र में किया था कैमरा फेस, क्या आपने देखी ये क्यूटनेस से भरी वीडियो? — Nedrick News

कियारा दुबई में सिद्धार्थ संग मना रही अपना बर्थडे

बता दें कि फिलहाल कियारा दुबई में है। वे वहां सिद्धार्थ मल्होत्रा संग अपना बर्थडे मना रही है। सोशल मीडिया पर दोनों के ही साथ में फोटोज और वीडियोज सामने आ रहे है। दोनों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds