Katrina-Vicky ने अपने मेहंदी फंक्शन में मचाया खूब धमाल, ये तस्वीरें हैं सबूत!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 Dec 2021, 12:00 AM | Updated: 12 Dec 2021, 12:00 AM

इस वक्त जो सबसे ज्यादा चर्चाओं में बनी हुई है, वो है विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी। 9 दिसंबर को विक्की और कैट ने राजस्थान के एक होटल में शाही अंदाज में सात फेरे लिए। इस वेडिंग को लेकर बज तो कई महीनों से ही बना हुआ था। अब विक्की और कैटरीना की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हर तरफ छाई हुई है।

वैसे तो विक्की कैट ने अपनी शादी में हाई सिक्योरिटी रखी हुई थी, जिससे उनके फंक्शन की कोई भी तस्वीर सामने ना आए। अब वो दोनों खुद ही शादी के हर फंक्शन की फोटोज अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। विक्की कैटरीना ने पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शादी की कुछ तस्वीरें साझा की। इसके बाद हल्दी सेरेमनी की फोटोज सामने आई और अब दोनों ने मेहंदी फंक्शन की खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। 

मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गई। इन फोटोज से साफ तौर पर पता चल रहा है कि लड़की वाले और लड़के वाले इन दोनों की ही फैमिली ने किस तरह इस फंक्शन में धमाल मचाया।

 

फोटोज में विक्की और कैटरीना तो जमकर डांस और मौज मस्ती करते नजर आ ही रहे है। साथ ही कैटरीना अपने ससुर जी यानी विक्की कौशल के पति श्याम कौशल के साथ भी डांस करती दिखाई दीं। वहीं एक तस्वीर में कैट अपने भाई-बहन के साथ भी डांस करती नजर आईं। तस्वीरों में विक्की-कैट बेहद खूबसूरत तो लग ही रहे हैं, उसके साथ साथ काफी खुश भी नजर आ रहे हैं। 

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने इन फोटोज को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए एक-जैसा कैप्शन दिया। उन्होंने लिखा है, ‘मेहंदी दा सजदी जे नचे सारा ताबा।’ सोशल मीडिया पर लोग दोनों की तस्वीरों को काफी पसंद करते नजर आ रहे हैं।

 

मेहंदी फंक्शन की फोटोज शेयर करने से पहले विक्की और कैटरीना ने हल्दी सेरेमनी की भी तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे को हल्दी लगाते हुए नजर आ रहे थे। कपल की इन तस्वीरों पर भी लोगों ने खूब सारा सारा प्यार लुटाया था।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds