…जब रणबीर कपूर के साथ ब्रेकअप ने कैटरीना को तोड़ दिया था, डिप्रेशन में चली गई थीं एक्ट्रेस!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 24 Nov 2021, 12:00 AM | Updated: 24 Nov 2021, 12:00 AM

बॉलीवुड में दिल टूटना और जुड़ना दोनों ही काफी आम बात हैं। इस इंडस्ट्री में किसी ना किसी लव अफेयर की, तो किसी के ब्रेकअप की खबरें सामने आती ही रहती हैं। ऐसे ही बॉलीवुड की पॉपुलर लव स्टोरी रही हैं कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर की। वैसे तो इन दोनों ही सितारों के नाम कई और लोगों के साथ जोड़े जा चुके हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब कैट और रणबीर एक दूसरे के प्यार में पागल से थे। दोनों अक्सर ही साथ में नजर आते थे। 

ऐसे शुरू हुई थी रणबीर-कैट की लव स्टोरी

कैटरीना और रणबीर की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आने लगी थीं। इनको देखकर ऐसा लगता था जैसे कैट और रणबीर एक दूसरे के लिए ही बने हो। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2009 में हुई थीं, जब रणबीर और कैटरीना की साथ में फिल्म आई ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’। इस फिल्म से ही साथ काम करने के बाद दोनों एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। लेकिन 2010 में आई राजनीति फिल्म मे दोनों की दोस्ती प्यार मे बदल गई। इसके बाद से ही इनके अफेयर की खबरें सामने आने लगी। 

दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे और रणबीर-कैट को हर जगह साथ साथ स्पॉट किया जाने लगा। अक्सर साथ में दोनों को समय बिताते हुए नजर आ ही जाते थे। तब रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ एक दूसरे के इतना करीब आ गए थे कि दोनों एक साथ लिव इन में रहने लगे। फिर बिकनी में रणबीर कपूर के साथ कैटरीना कैफ की फोटोज के सामने आते ही दोनों के अफेयर की खबरे तेजी से फैल गई थी। यहां तक की कैटरीना और कपूर की शादी की खबरे भी आने लगी थी। 

ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चली गई कैट

लेकिन फिर अचानक ही इनके ब्रेकअप की खबरों ने सबको चौका दिया था। रणबीर-कैट के ब्रेकअप की एक ही वजह बताई जाती है और वो ये कि रणबीर कपुर की मां नीतू कपुर को कैट पसंद नहीं थी, इसलिए दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। लेकिन ब्रेकअप का ये झटका कैटरीना इतने आसान से नहीं झेल पाई थीं और वो डिप्रेशन तक में चली गई। कैटरीना कैफ को इससे बाहर आने मे काफी समय लग गया। डिप्रेशन से बाहर आने के लिए किताबों को अपना दोस्त बनाया। 

वैसे इस बात को लंबा वक्त हो गया है। आज रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ दोनों ही अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। जहां एक ओर रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में है, तो वहीं कैटरीना की शादी की खबरें तो इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई हैं। रिपोर्ट्स ऐसा बता रही हैं कि कैटरीना ने विक्की को अपने लाइफ पार्टनर चुन लिया है और वो जल्द ही उनकी दुल्हनिया बनने जा रही हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds