The Kashmir Files फिल्म का प्रमोशन नहीं करने पर बुरी तरह घिरे Kapil Sharma! कंट्रोवर्सी पर अब पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा ये…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 10 मार्च 2022, 05:30 AM Updated: 10 मार्च 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

कॉमेडियन कपिल शर्मा का मोस्ट पॉपुलर रिएलिटी शो द कपिल शर्मा शो इस वक्त विवादों में घिरा हुआ है। कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को अपने शो में प्रमोट नहीं करने को लेकर कपिल शर्मा कंट्रोवर्सी में घिर गए। सोशल मीडिया पर लोग कपिल और उनके शो की काफी आलोचना करने लगे थे। साथ ही साथ इसे बायकॉट करने की बात भी कही जाने लगी थी। वहीं इस पूरी कंट्रोवर्सी पर अब कपिल शर्मा की ओर से भी चुप्पी तोड़ी गई है। द कश्मीर फाइल्स मूवी अपने शो में प्रमोट नहीं करने को लेकर सफाई भी दी।  

विवेक अग्निहोत्री की ट्वीट के बाद खड़ा हुआ विवाद

दरअसल, पूरा विवाद तब खड़ा हुआ जब द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट कर कहा कि कपिल शर्मा शो में उनकी मूवी को इसलिए प्रमोट करने से मना कर दिया क्योंकि फिल्म में कोई बड़ा एक्टर नहीं। 

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म शो में प्रमोट करने को लेकर कहा था- ‘कपिल के शो पर कौन जाएगा, इसका फैसला कपिल और प्रोड्यूसर करते हैं। हमारी फिल्म में कोई बड़ा सितारा नहीं है, शायद इसलिए प्रमोशन करने से इनकार कर दिया गया। जहां तक बॉलिवुड की बात है मैं यही कहूंगा जो एक बार मिस्टर बच्चन ने गांधी परिवार के बारे में कहा था- वो राजा हैं हम रंक।’

कपिल ने दिया ये जवाब

बस फिर क्या था इसके बाद कपिल शर्मा और उनका शो सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गया। लोग उन्हें इसके लिए जमकर ट्रोल करने लगे। इस विवाद को लेकर अब कपिल शर्मा ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि एक साइड की स्टोरी सुनकर इस पर यकीन हीं करना चाहिए। 

कपिल ने ट्विटर पर एक यूजर को जवाब देते हुए ये कहा। दरअसल, एक यूजर ने कपिल पर आरोप लगाते हुए सवाल किया कि क्या वो कश्मीर फाइल्स को प्रमोट करने से घबरा गए हैं? किस बात का डर था जो विवेक अग्निहोत्री और उनकी फिल्म की सुप्रतिष्ठित स्टारकास्ट को अपने शो पर आने का न्योता नहीं दिया? मैं आपका बड़ा फैन था, लेकिन आपने मुझे और करोड़ों लोगों को निराश किया। मैं आपका बायकॉट कर रहा हूं।

कपिल ने यूजर की इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कहा- ‘ये सच नहीं है राठौर साहब। आपने पूछा इसलिए बता दिया। बाकी जिन्होंने सच मान ही लिया उनको सफाई देने का क्या ही फायदा। एक एक्सपीरियंस्ड सोशल मीडिया यूजर होने के नाते एक सुझाव देना चाहूंगा कि आज के सोशल मीडिया वर्ल्ड में कभी भी एक साइड की स्टोरी पर यकीन नहीं करना। धन्यवाद।’

The Kashmir Files फिल्म का प्रमोशन नहीं करने पर बुरी तरह घिरे Kapil Sharma! कंट्रोवर्सी पर अब पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा ये... — NEDRICK NEWS

बता दें कि विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनाई गई है। ये फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, जिसमें अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म इस शुक्रवार 11 मार्च को रिलीज होने को तैयार हैं। बीते दिनों मूवी का ट्रेलर आउट किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds