साजिद ने जिया खान से कहा था- 'टॉप और ब्रा उतारो और…', एक्ट्रेस की बहन ने किए हैरान कर देने वाले खुलासे

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 19 Jan 2021, 12:00 AM | Updated: 19 Jan 2021, 12:00 AM

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर साजिश खान बीते कई सालों से विवादों में घिरे हुए हैं। कई महिलाएं साजिद खान पर मीटू के आरोप लगा चुकी हैं। एक बार फिर से साजिद खान पर कई गंभीर आरोप लगाए गए और इस बार ये आरोप दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान की बहन ने लगाए। जिया की बहन करिश्मा ने साजिश खान को लेकर कई ऐसी बातें बोली हैं, जो आपको चौंका कर रख देंगी। करिश्मा ने सैक्युअल हैरेसमेंट का आरोप लगाते हुए ये कहा कि सिर्फ जिया खान ही नहीं बल्कि साजिद खान ने उनके साथ भी गलत व्यवहार किया।

करिश्मा ने किए चौंकाने वाले खुलासे

दरअसल, दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान पर बीबीसी ने एक ड्रॉक्यूमेंट्री बनाई। हाल ही में इसका दूसरा पार्ट सामने आया है, जिसमें जिया की बहन करिश्मा ने साजिद खान को लेकर कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए। इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें करिश्मा ने बताया- ‘रिहर्सल हो रही थी। वो (जिया खान) स्क्रिप्ट पढ़ रही थीं। उसने (साजिद खान) जिया से टॉप और ब्रा उतारने के लिए कह दिया। उस समय उसको कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें, क्या ना करें। उसने कहा था कि फिल्म तो अभी तक शुरू भी नहीं हो पाई और ये सब हो रहा है। इसके बाद वो घर आई और खूब रोई।’

‘नहीं की फिल्म तो…’

करिश्मा ने आगे ये भी बताया- ‘उसने कहा था कि मेरा एग्रीमेंट है, अगर मैं फिल्म को छोड़ दिया तो वो मेरे ऊपर केस कर देंगे और साथ में बदनाम भी करेंगे। वो मेरा करियर खत्म कर देंगे और अगर मैं इस मूवी को करती हूं तो मेरे साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट होगा। हर हालात में मुझे कुछ खोना ही पड़ेगा।’ करिश्मा ने कहा कि इस वजह से उसने वो फिल्म की।

करिश्मा ने बताई अपनी भी आपबीती

जिया की बहन ने आगे अपने साथ हुई घटना के बारे में भी बताया। करिश्मा बोलीं- ‘मुझे याद हैं जब मैं अपनी बड़ी बहन (जिया) के साथ साजिद खान के घर पर गई थीं। उस दौरान मैं मुश्किल से 16 साल की होगी। तब मैनें स्ट्रैपी टॉप पहना हुआ था। वो (साजिद खान) मुझे घूर रहा था और उसने कहा- ‘वो सेक्स चाहती है क्या?’ जिसके बाद जिया तुरंत ही मेरे बचाव में उतर आई और बोली कि ‘नहीं, ये क्या बकवास कर रहे हो।’ जिस पर उसने (साजिद खान) ने कहा कि ‘देखो वो किस तरह बैठी है।’ फिर जिया बोलीं- ‘नहीं वो छोटी है। तुम्हें उसके बारे में ऐसे नहीं कहना चाहिए।’ करिश्मा ने बताया कि इसके तुरंत बाद वो वहां से चले गए थे।

हाउसफुल में जिया ने किया था काम

आपको बता दें कि जिया खान ने साजिद के साथ हाउसफुल मूवी के पहले पार्ट में काम किया था। जिसमें उनके अलावा अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रितेश देशमुख जैसे कई बड़े सितारे थे। मीटू के आरोपों में घिरने के बाद हाउसफुल फ्रेंचाइजी से साजिद खान को हटा दिया गया था। बता दें कि जिया खान ने साल 2013 में सुसाइड कर अपनी जान दे दी थीं। वो उस वक्त केवल 25 साल की थीं। जिया की मौत को 7 साल हो चुके हैं, लेकिन उनका केस अब तक नहीं सुलझ पाया।

गौरतलब है कि साल 2018 में जब मीटू मूवमेंट चला था तब बॉलीवुड के कई बड़े लोगों का नाम सामने आया था। साजिद पर भी तीन महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे, जिसमें एक पत्रकार भी शामिल थी। अब फिर से साजिद इन गंभीर आरोपों को लेकर विवादों में घिर गए हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds