सपने में चूहा देखना शुभ है या अशुभ, जानिए क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 03 May 2024, 12:00 AM | Updated: 03 May 2024, 12:00 AM

सपनों के संबंध में ऐसा माना जाता है कि रात में गहरी नींद के दौरान आने वाले सपने हमारे दिन भर में किए गए कार्यों और मन में उठने वाले विचारों का परिणाम होते हैं। सपने हमारे अवचेतन मन की कल्पना को व्यक्त करने का एक माध्यम हैं। स्वप्न ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नींद के दौरान बार-बार आने वाले सपने हमारे वास्तविक जीवन में घटित होने वाली घटनाओं का संकेत होते हैं। ऐसे में अगर किसी को सपने में चूहा दिख जाए तो इसका क्या मतलब है? आइए जानते हैं क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र।

सपने में चूहा दिखना

अगर आप सपने में अपने घर में चूहों को घूमते हुए देखते हैं तो घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। बल्कि ऐसे में अब आपको खुश हो जाना चाहिए, क्योंकि यह सपना शुभ है। स्वप्न शास्त्र में कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति सपने में चूहा देखता है तो यह भगवान गणेश और मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत देता है। इस सपने से आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है।

सपने में चूहा फंसा देखना

सपने में चूहा फंसा हुआ देखने का मतलब है कि आपको शारीरिक कष्ट होने वाला है। जब आप यह सपना देखें तो अपने खान-पान और जीवनशैली को ठीक कर लें ताकि आने वाली परेशानी टल जाए या शरीर को ज्यादा कष्ट न हो।

सपने में चूहे को चूहेदानी से निकलते देखना

सपने में चूहे को चूहेदानी से निकलते हुए देखा है तो इसका मतलब आपको कष्टों से मुक्ति मिलने वाली है। अब आप साधारण तरीके से अपनी जिंदगी व्यतीत कर सकते हैं। चूहे का चूहेदानी से निकलने का स्वप्न कष्ट से मुक्ति का सूचक होता है।

सपने में चूहा मरा देखना

स्वप्न ज्योतिष के अनुसार सपने में मरा हुआ चूहा देखना आपके व्यापार में वृद्धि का संकेत देता है। सपने में मरा हुआ चूहा देखने का मतलब है कि आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।

सपने में चूहे को मारना

यदि आप सपने में चूहे मारते हुए दिखाई देते हैं तो इसका अर्थ है धन हानि हो सकती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सपने में चूहा मारना शुभ नहीं होता है। ऐसा सपना देखना आर्थिक हानि का संकेत देता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। नेड्रिक न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

और पढ़ें: क्या आपको भी सपने में दिखते हैं भूत? जानें क्या होता है इसका मतलब 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by  Marketing Sheds