ऋषि कपूर के साथ काम करके इरफान खान का ‘सपना’ हुआ था पूरा, इस फिल्म में दोनों साथ आए थे नजर…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 30 Apr 2020, 12:00 AM | Updated: 30 Apr 2020, 12:00 AM

कोरोना काल के बीच ये हफ्ता फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बुरा साबित हो रहा है. दो दिनों में बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. मंगलवार को इरफान खान गंभीर बीमारी से लड़ते-लड़ते हार गए. इरफान के निधन की खबर से अभी पूरा देश सदमे में था. इसी बीच ऋषि कपूर भी दुनिया छोड़कर चले गए. दोनों ही एक्टर लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे. 2 दिनों में हुई इन दो दिग्गज कलाकारों की कमी हमेशा बॉलीवुड में खलेगी.

ऋषि और इरफान ने साथ में एक फिल्म में काम किया था. दोनों निखिल आडवाणी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘डी डे’ में एक साथ नजर आए थे. कुछ सालों पहले इरफान खान ने इस फिल्म को लेकर एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होेनें फिल्म में ऋषि के साथ काम करने के अपने अनुभव को शेयर किया है. ये दोनों ही एक्टर अब हमारे बीच नहीं रहे है, तो ऐसे में ऋषि को लेकर इरफान खान की कहीं हुईं ये बातें आपको भी भावुक कर देगी.

‘डी डे’ में दोनों ने साथ किया था काम

दरअसल, इरफान खान ने फिल्म ‘डी डे’ की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा इंटरव्यू में शेयर किया था. उन्होेनें बताया था  जब फिल्म की शूटिंग खत्म होती थीं, तब वो सब ऋषि कपूर के चारों तरफ बैठ जाया करते थे. ऋषि कपूर के पास बहुत कहानियां हुआ करती थी, जिसे वो हमें सुनाते थे और हमारा मनोरंजन करते थे. वो एक असाधारण एक्टर हैं और उनके साथ काम करके मुझे काफी अच्छा लगा.

इंटरव्यू में इरफान खान ने भी कहा था कि ऋषि कपूर के साथ काम करना उनका सपना था. इरफान ने कहा था- ‘ऋषि कपूर के साथ काम करना मेरे सपने के पूरे होने जैसा है. ये एक ऐसा सपना था जिसे मैनें कभी पूरा होने के बारे में सोचा नहीं था.’

फिल्म ‘डी डे’ साल 2013 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में इरफान एक रॉ एजेंट के किरदार में नजर आए थे, तो वहीं ऋषि कपूर ने अंडरवर्ल्ड डॉन का रोल निभाया था.

बता दें कि दो साल पहले ऋषि कपूर को कैंसर से बारे में पता चला था. इसके बाद वो इलाज के लिए अमेरिका चले गए थे. वहां लंबे समय तक उनका इलाज चला था. पिछले साल सितंबर में वो इलाज करवाकर वापस लौटे थे. बीती रात ऋषि को मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. भाई रणधीर कपूर ने बताया था कि ऋषि को सांस लेने में तकलीफ हो रही है, जिसकी वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds