चोरी छिपे देखना चाहते हैं किसी की Instagram Stories, यहां जान लें इसका बेहद ही आसान तरीका…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 Dec 2021, 12:00 AM | Updated: 30 Dec 2021, 12:00 AM

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram दिन पर दिन काफी पॉपुलर होता जा रहा है। खासतौर पर यूथ के बीच ये ऐप काफी फेमस है। इंस्टाग्राम में स्टोरीज का फीचर भी काफी पॉपुलर रहता है। जब भी कोई इंस्टाग्राम पर स्टोरीज लगाता है, तो उसे पता चल जाता है कि उसकी स्टोरी को किस किस ने देखा। कुछ लोग ये भी चाहते हैं कि वो Instagram Stories को देख लें, लेकिन इसके बारे में पता स्टोरीज लगाने वाले को ना लगें। 

अगर आप भी किसी की चोरी छिपे इंस्टाग्राम पर स्टोरी देखना चाहते हैं तो इसका बेहद ही आसान तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं…

ऐसा करने के लिए आपको किसी थर्ड पार्टी ऐप या वेबसाइट की भी जरूरत नहीं है। इसके दो तरीके हैं। पहले तरीके से आप फोटो वाली इंस्टाग्राम स्टोरीज को आसानी से देख सकते हैं। आपको इसके लिए इंस्टाग्राम ओपन करें और फिर जिस स्टोरी को देखना चाहते हैं उसकी अगली स्टोरी पर क्लिक करें। इसे लॉन्ग प्रेस कर होल्ड करके रखें। फिर धीरे से पिछले स्टोरी की तरफ से स्वाइप करें। आपको ध्यान देना है कि इस दौरान आपको अगली स्टोरी को प्रेस ही रखना है। पूरा कंटेंट देख लेने के बाद फिर आगे की स्टोरी पर मूव कर लें। इससे आपका इंस्टा व्यू कैप्चर नहीं होगा। आप सीक्रेटली स्टोरी को देख सकेंगे। 

दूसरे तरीका काफी आसान है। आपको इंस्टा ओपन करके कुछ देर वेट करना है, जिससे सभी स्टोरी लोड हो जाए। फिर आपको मोबाइल का फ्लाइट मोड ऑन कर देना है। इसके बाद आप सीक्रेटली स्टोरी देख सकते हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds