Trending

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘डीजल पराठा’, विवाद के बाद होटल मालिक और फूड ब्लॉगर को मांगनी पड़ी माफी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 16 May 2024, 12:00 AM | Updated: 16 May 2024, 12:00 AM

Diesel Paratha Viral Video – आजकल लोग वायरल होने के लिए कई हथकंडे अपना रहे हैं। कभी चॉकलेट मैगी, कभी चॉकलेट बर्गर और न जाने क्या-क्या। आप लोगों को भी ये सब अजीबो-गरीब डिशेस देखकर खाने के ऊपर से मन उतर जेगा। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी नई डिश वायरल हो रही है, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, चंडीगढ़ के एक ढाबे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें बब्लू नाम के शख्स ने दावा किया था कि वह लोगों को डीजल में तले हुए पराठे खिलाता है और लोग भी बड़े स्वाद से खाते हैं। एक फूड ब्लॉगर ने इसे एक्स पर शेयर किया था, लेकिन लोगों की आलोचनात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद वीडियो को तुरंत हटा दिया गया। साथ ही होटल मालिक और फूड यूट्यूबर को माफी भी मांगनी पड़ी। आपको बता दें कि ये वायरल वीडियो चंडीगढ़ के सड़क किनारे बने एक होटल का था।

और पढ़ें: शरीर के हर हिस्से में जान फूंक देती है भीगी हुई अंजीर, खाने से मिलते हैं ये 10 फायदे 

सामने आई ‘डीजल वाले पराठे’ की सच्चाई – Diesel Paratha Viral Video

दरअसल, डीजल पराठे का यह वीडियो एक फूड ब्लॉगर अमनप्रीत सिंह ने शेयर किया है। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हुआ तो इसने तहलका मचा दिया। जहां कई लोगों ने इसे पसंद किया तो वहीं कई लोगों ने इसकी आलोचना भी की। सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने डीजल के सेवन से होने वाले संभावित स्वास्थ्य जोखिमों पर चिंता व्यक्त की, जो घातक हो सकता है। इसके बाद डीजल परांठे को लेकर चंडीगढ़ ढाबा मालिक ने दावे का खंडन किया और कहा कि यह झूठा है। वहां डीजल परांठे नहीं बनते। ये पूरी तरह झूठ है। यह वीडियो सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया गया था। यहां परांठे सिर्फ खाने के तेल में बनाए जाते हैं और साफ-सफाई का खास ख्याल रखा जाता है। यह वीडियो ब्लॉगर द्वारा मनोरंजन के उद्देश्य से शूट किया गया था। जिसमें परांठा बनाने वाला मजाक में इसे डीजल परांठा कह रहा है और उस पर गर्म तेल डालकर जला रहा है।

वीड‍ियो बनाने पर फूड ब्‍लॉगर ने मांगी माफी

Diesel Paratha Viral Video – सोशल मीड‍िया पर कई लोगों ने अधिकारियों से ढाबे की जांच करने और मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की. कुछ लोगों ने वीडियो की प्रामाणिकता पर भी सवाल उठाए. वीडियो वायरल होने के कुछ देर बाद अमनप्रीत सिंह ने इसे डिलीट कर दिया और माफीनामा जारी किया है. फूड ब्‍लॉगर ने कहा, ‘मैं सम्मानित चंडीगढ़ प्रशासन, चंडीगढ़ के दयालु लोगों और संपूर्ण भारत से विनम्रतापूर्वक माफी मांगता हूं। मुझे अपने हालिया वीडियो की सामग्री पर गहरा खेद है और इसके कारण होने वाली परेशानी को स्वीकार करता हूं। मुझे इस के लिए भी खेद है। आपकी समझ और क्षमा मेरे लिए बहुत मायने रखेगी।’

और पढ़ें: 20 साल के लड़के-लड़कियों को हो रही बुजुर्गों वाली ये बीमारी, अस्‍पतालों में बढ़े मरीज  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds