Trending

HMPV Virus: चीन में नया वायरस HMPV मचा रहा हाहाकार, जानें इसके लक्षण, बचाव और भारत में स्थिति

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 05 Jan 2025, 12:00 AM | Updated: 05 Jan 2025, 12:00 AM

HMPV Virus: चीन में एचएमपीवी (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) नामक एक नया वायरस तेजी से फैल रहा है, जिससे वहां की स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ रहा है। हालांकि, भारतीय स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है और इसे सामान्य फ्लू बताया है। चीन में जारी स्वास्थ्य सलाह और इस वायरस के प्रकोप ने एक बार फिर वैश्विक स्वास्थ्य संकट की आशंका को जन्म दिया है।

और पढ़ें: तंबाकू सेवन करने वालों में बढ़ रहा है Oesophagus Cancer? जानिए कितना घातक है और क्या है इसका इलाज

HMPV क्या है? (What is HMPV)

HMPV एक ऐसा वायरस है जो श्वसन प्रणाली को प्रभावित करता है। यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक किसी को भी संक्रमित कर सकता है। खासतौर पर कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोग इसके लिए अधिक संवेदनशील हैं। अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी CDC के अनुसार, इस वायरस की पहचान पहली बार 2001 में हुई थी।

HMPV के लक्षण- HMPV Virus

इस वायरस के लक्षण सामान्य फ्लू जैसे हैं। इनमें शामिल हैं:

  • खांसी और जुकाम
  • बुखार
  • नाक बंद होना
  • सांस लेने में तकलीफ

गंभीर मामलों में यह ब्रोंकाइटिस और निमोनिया जैसी बीमारियों को जन्म दे सकता है। वायरस का प्रभाव आमतौर पर तीन से छह दिनों तक रहता है, लेकिन गंभीर संक्रमण की स्थिति में यह अधिक समय तक भी रह सकता है।

HMPV कैसे फैलता है?

HMPV वायरस खांसी, छींक और संक्रमित सतहों के संपर्क में आने से फैलता है। इसके संक्रमण का मुख्य कारण है:

  • संक्रमित व्यक्ति के पास रहना।
  • संक्रमित सतह को छूने के बाद चेहरे, नाक या आंखों को छूना।
  • हाथ मिलाना या छूने से भी वायरस फैल सकता है।

HMPV से बचाव के उपाय

साफ-सफाई का ध्यान रखें। नियमित रूप से साबुन और पानी से हाथ धोएं। मास्क पहनें, खास तौर पर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर। सतहों को साफ करें, सार्वजनिक स्थानों पर दरवाज़े के हैंडल या अन्य सतहों को छूने से बचें। हाथ धोए बिना चेहरे, नाक या आंखों को न छुएं।

संक्रमित होने पर क्या करें?

अगर आप इस वायरस की चपेट में आते हैं, तो बिना घबराए सामान्य फ्लू की तरह इसका उपचार करें। खांसी और छींकते समय मुंह और नाक को ढंकें, संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखें। इसके अलाव अपनी व्यक्तिगत चीजें, जैसे तौलिया और कप, दूसरों के साथ साझा न करें। यदि लक्षण गंभीर हों, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।

कोरोना से तुलना

HMPV और कोविड-19 के लक्षण समान हो सकते हैं, जैसे खांसी, बुखार और सांस लेने में कठिनाई। हालांकि, HMPV की गंभीरता कोरोना वायरस की तुलना में कम है। यह भी खांसने और छींकने से फैलता है, लेकिन इसका प्रभाव आमतौर पर हल्का होता है।

क्या HMPV के लिए वैक्सीन उपलब्ध है?

HMPV के लिए अभी तक कोई विशेष वैक्सीन विकसित नहीं की गई है। संक्रमित व्यक्तियों का इलाज सामान्य फ्लू की दवाओं और देखभाल से किया जा रहा है।

भारत में स्थिति

भारतीय हेल्थ एक्सपर्ट्स ने चीन में मचे हाहाकार को देखते हुए लोगों को घबराने से बचने की सलाह दी है। उन्होंने इसे मौसम बदलने के दौरान होने वाली सामान्य बीमारी बताया है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में ऐसी किसी आपात स्थिति की संभावना नहीं है, लेकिन एहतियात बरतना जरूरी है।

और पढ़ें: क्या पैकेट बंद दूध को गर्म करना सेहत के लिए हानिकारक है? जानिए दूध उबालने का सही तरीका? 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds