Gaurav Khanna Divorce News: टेलीविजन के जाने माने अभिनेता गौरव खन्ना (Actor Gaurav Khanna) ने जब से बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss Season 19) जीता है तब से उनकी पर्सनल लाइफ में काफी उथल पुथल मची हुई है, वहीं उनकी वाइफ अकांक्षा के बिहेवियर को लेकर भी गौरव काफी ट्रोल हुए है, जबकि गौरव खन्ना के कई मंचो पर अपनी वाइफ के प्रति अपने प्यार को काफी खुल कर एक्सेप्ट किया है, लेकिन अभी हाल ही में अकांक्षा का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वो अलग अलग एक्टर के साथ काफी कोजी होती नजर आ रही है।
सोशल मीडिया पर अकांक्षा का पोस्ट वायरल
अंकाक्षा काफी बबली और चुलबुली किस्म की है, लेकिन अकांक्षा का ये अंदाज फैंस को काफी नपसंद आया, और उन्होंनो अकांक्षा (Akanksha chamola) को ही ट्रोल कर दिया इसी बीच अकांक्षा का एक पोस्ट वायरल होने लगा, जिसके बाद तो फैंस को लगने लगा है कि शायद दोनो सितारे अलग होने जा रहे है। लेकिन क्या है इस पोस्ट की सच्चाई इसे खुद गौरव ने बताया है।
दरअसल अकांक्षा ने पोस्ट किया था कि ‘जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ जरूरत हो। वहां दिल हमेशा कुर्बान होता है।’ साथ ही कैप्शन में लिखा- ‘जब हमें लगा कि हम तैयार हैं, तब हम तैयार नहीं थे।’ इस पोस्ट के बाद फैंस को लगा कि शायद गौरव और आकंक्षा के बीच सबकुछ ठीक नहीं है और इस लवी डवी कपल को भी किसी की नजर लग गई है..दोनो अलग होने जा रहे है, लेकिन अब खुद गौरव ने इस पोस्ट को लेकर सब कुछ क्लियर किया है। दरअसल गौरव ने बताया कि इस पोस्ट का हमारी पर्सनल लाइफ से कोई लेना देना नहीं है।
तलाक की खबरो को लेकर गौरव ने जाहिर किया गुस्सा
ये अकांक्षा के आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर किया गया था। गौरव ने आगे ये भी कहा कि उन्हें सच में समझ नहीं आता है कि मीडिया को इस तरह की खबरें कहां से मिल जाती है, ये काम केवल कीबोर्ड वॉरियर्स का है, जो केवल कही सुनी बातें कहते है, जबकि सच्चाई वो जानने की भी कोशिश नहीं करते है जिसके बारे में वो लिख रहे है। गौरव ने ये भी खुलासा किया कि वो पोस्ट अकांक्षा के आने वाले नए वेव सिरिज को प्रोमोट करने के लिए किया गया था, उसका हमारी पसर्नल लाइफ से कोई लेना देना नही है। गौरव ने बताया कि उन्हें खुशी है कि अकांक्षा फिर से काम पर वापसी कर रही है, और वो हमेशा उनके फैसलों की इज्जत करेंते।
दोनों एक साथ काफी खुश
वहीं अंकाक्षा ने भी तलाक की खबरो के बीच अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि वो पर्सनल लाइफ संभालना जानती है, अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कोई भी बात वो सोशल मीडिया पर शेयर कभी नहीं करेंगी। जो नीजि है वो हमेशा नीजि ही रहेगा। हमारे रिश्ते में सब अच्छा है कोई खटपट नहीं है.. वो केवल प्रोमोशन का हिस्सा है। बता दें कि गौरव और अकांक्षा ने 2016 में शादी की थी, और करीब 10 सालों से एक साथ काफी खुश है।
दोनो के बीच काफी अंडरस्टेंडिंग है, दोनो शोसल मीडिया पर एक साथ काफी एक्टिव रहते है। वेल गौरव अपनी वाइफ से कितना प्यार करते है, वो कई बार प्रूफ भी दे चुकें है, ऐसे में इन खबरों के खंडन होने के बाद गौरव के फैंस राहत की सांस लेने वाले है।






























