फिर साथ दिखेगी तारा सिंह और सकीना की जोड़ी, 20 साल बाद बड़े पर्दे पर मचेगा 'गदर'!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 15 Oct 2021, 12:00 AM | Updated: 15 Oct 2021, 12:00 AM

अमीषा पटले और सनी देओल की 20 साल पहले आई फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कहानी’ भला किसको नहीं याद होगी। ये मूवी उस वक्त की सबसे हिट फिल्मों में से एक थीं। सनी देओल और अमीषा की जोड़ी को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। ये फिल्म आज भी टीवी पर आती है, तो लोग इसे देखने से खुद को रोक नहीं पाते। अब 20 सालों के बाद एक बार फिर से गदर फिल्म बड़े पर्दे पर आने जा रही है।

सनी ने शेयर किया मोशन पोस्टर

जी हां, इस फिल्म का दूसरा पार्ट जल्द ही आने जा रही है। गदर-2 की अनाउंसमेंट की जा चुकी है। इसका एक मोशन पोस्टर भी सामने आया, जो सनी देओल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। सनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘2 दशक बाद..फाइनली इंतजार खत्म हुआ।’

2022 में आएगी मूवी

बात फिल्म से जुड़ी कुछ जानकारियों की करें, तो इसमें वहीं अमीषा पटेल और सनी देओल की जोड़ी ही साथ में नजर आएगी। इसके अलावा मूवी में उत्कर्ष शर्मा भी लीड रोल में होंगे। पार्ट-2 की कहानी की शुरुआत वहां से होगी, जहां पर पहले पार्ट की कहानी खत्म हुई थी। फिल्म की रिलीज डेट का अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ, लेकिन इतना पता चला है कि मूवी 2022 में आएगी। फिल्म को डायरेक्ट अनिल शर्मा ने किया है। 

कहानी सुनकर इमोशनल हो गए सनी देओल

ऐसा बताया जा रहा है कि गदर 2 की कहानी काफी अच्छी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के जब सनी देओल ने इस मूवी की कहानी सुनी थीं, तो उनकी आंखें भर आईं। वो इस सुनकर काफी इमोशनल हो गए थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मूवी कैसी होगी। 

वहीं गदर 2 की अनाउंटमेंट होते ही फैंस में एक्साइटमेंट बढ़ गई। वो 2 दशक पुरानी उस जोड़ी को दोबारा देखने के लिए बेताब होते नजर आ रहे हैं, जिनको उन्होंने काफी प्यार दिया था। वहीं अमीषा पटेल के करियर को भी इससे बूस्ट मिल सकता है। देखना होगा कि आखिर कब ये फिल्म रिलीज की जाएगी और क्या पहले पार्ट की ही तरह ये मूवी को जादू दिखाने में कामयाब हो पाती है या नहीं?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds