एक पोस्ट की वजह से Anil Kapoor की हेल्थ को लेकर चिंतित क्यों हुए फैंस?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 नवम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 28 नवम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

हमेशा से ही अपनी फिटनेस को लेकर बॉलिवुड के झक्कास एक्टर अनिल कपुर चर्चा मे बने रहते है। अनिल कपूर की फिटनेस को देखकर कोई नहीं कह सकता कि वो 64 साल के हो गए हैं। उम्र के इस पड़ाव में वो जितने फिट, एक्टिव हैं, उसके देखकर हर कोई हैरान रहता है।

अनिल कपूर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं, लेकिन इस बार वजह अलग है। दरअसल, अनिल कपूर को लेकर ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो किसी गंभीर बीमारी का शिकार हो गए हैं। ऐसा क्यों हो रहा है? आइए इसके बारे में आपको बताते हैं…

जर्मनी से अनिल ने किया ये पोस्ट

दरअसल, हाल ही में अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को शेयर किया। उनकी इसी वीडियो के सामने आने के बाद लोग अनिल की हेल्थ को लेकर तरह तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं। हुआ कुछ यूं कि अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो डाली, उसमे वो लंबे काले कोट टोपी पहने जर्मनी की सड़कों पर चलते नजर आ रहे हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए अनिल ने लिखा की आज उनके इलाज का आखिरी दिन है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘परफेक्ट वॉक इन स्नो, जर्मनी में आखिरी दिन। मैं डॉ मुलर से मिलकर आखिरी दिन अपना इलाज करवाने जा रहा हूं। उनके काम के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।’

फैंस को सताने लगी हेल्थ की चिंता? 

अक्सर हम ये देखते हैं कि सेलिब्रिटी अपनी किसी बीमारी का इलाज कराने के लिए विदेश जाते हैं। अब जब अनिल कपूर विदेश इलाज कराने के लिए गए तो अनिल की हेल्थ को लेकर उनके चाहने वाले चिंतित हो रहे हैं। 

वैसे तो हमेशा से ही अनिल कपूर को उनकी फिटनेस के लिए जाना जाता है। कोई अवॉर्ड फंक्शन हो या फिर कोई इंटरव्यू, अक्सर ही लोग उनसे उनकी फिटनेस का राज पूछते नजर आते हैं। तो इस पर अनिल कपूर का हर बार एक ही जवाब होता है। वो अपनी फिटनेस का राज हमेशा खुश रहना और किसी तरह की कोई चिंता न करना बताते हैं। लेकिन अब लगता है की उनकी फिटनेस को किसी की बुरी नजर लग गई है।

इस बीमारी से पीड़ित हैं अनिल

वैसे बता दें कि हाल के एक इंटरव्यू मे अनिल कपूर ने बताया  की वो कैल्सीफिकेशन ऑफ शोल्डर की तकलीफ से जुझ रहे हैं। उन्होंने बताया की इस बीमारी से उनका कंधा बिल्कुल पत्थर जैसा होता जा रहा है, इसलिए वो चाहते है कि वो इसका जल्द से जल्द करा लें। अपनी इसी बीमारी के ट्रीटमेंट के लिए जर्मनी गए हुए हैं। अपने इलाज के दौरान ही अनिल कपूर ने ये वीडियो शेयर किया, जिसको लेकर उनके फैंस चिंतित हो रहे हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds