Trending

SHOCKING: मशहूर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन, शोक में डूबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 02 Sep 2021, 12:00 AM | Updated: 02 Sep 2021, 12:00 AM

इस वक्त की एक बहुत बड़ी और दुखद खबर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से सामने आ रही है। टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला नहीं रहे। हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया। सिद्धार्थ की उम्र महज 40 साल थी। मुंबई के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ की मौत की पुष्टि की है। 

जो जानकारी अब तक मिली है, उसके मुताबिक सिद्धार्थ ने रात को सोने से पहले कुछ दवाई खाई थीं। फिर इसके बाद वो उठ ही नहीं पाए। बाद में अस्पताल ने बताया कि सिद्धार्थ की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई। सिद्धार्थ के परिवार में उनकी मां और दो बहनें हैं। 

 12 दिसंबर 1980 को मुंबई में सिद्धार्थ का जन्म हुआ था। उन्होंने एक मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। साल 2004 में उन्होंने टीवी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद 2008 में सिद्धार्थ बाबुल का आंगन छूटे ना नाम के टीवी सीरियल में दिखे थे। हालांकि इंडस्ट्री में उनको पहचान बालिका वधू सीरियल से मिली थीं। इस सीरियल से वो घर घर में पहचाने जाने लगे थे। 

सिद्धार्थ कई टीवी सीरियल के साथ कुछ फिल्मों का हिस्सा बनते हुए भी नजर आ चुके हैं। वो हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में नजर आए थे। सिद्धार्थ खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 और बिग बॉस 13 जैसे रिएलिटी शो का भी हिस्सा रहे। इन दोनों ही शोज के विजेता सिद्धार्थ बने थे।

बिग बॉस 13 में तो सिद्धार्थ ने लोगों का इस कदर दिल जीत लिया था कि इसके बाद वो हर तरफ छा गए थे। इस रिएलिटी शो से उनके करियर काफी ज्यादा ऊंचाईयों को छूने लगा था। बिग बॉस 13 के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में जबरदस्त उछाल आया था। शो में उनकी और शहनाज गिल की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। अभी कुछ दिन पहले ही सिद्धार्थ शहनाज के साथ बिग बॉस OTT और कलर्स टीवी के डांस दिवाने जैसे रिएलिटी शो में गेस्ट के तौर पर नजर आए थे। सिद्धार्थ के यूं अचानक आए निधन की खबर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा झटका दिया। उनके चाहने वालों के लिए इस खबर पर यकीन करना बहुत मुश्किल होगा। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds