Ardh Trailer: मायानगरी में सपने पूरा करने की यूनिक कहानी लेकर आए Rubina और राजपाल यादव, जानें किस दिन आएगी इनकी ये फिल्म?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 18 May 2022, 12:00 AM | Updated: 18 May 2022, 12:00 AM

 टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) की डेब्यू फिल्म  ‘अर्द्ध’ (Ardh) का Trailer आज रिलीज हो गया है। Ardh जी5 OTT प्लेटफार्म पर 10 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म में Rubina Dilaik के साथ राजपाल यादव, हितेन तेजवानी और कुलभूषण खरबंदा भी नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों में इसे देखने का उत्साह जागा रहा है, क्योंकि रुबीना ट्रेलर में बिलकुल अलग रूप में लग रही है। उनकी एक्टिंग स्किल्स लाजबाब लग रही हैं। वहीं फिल्म के अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) अपनी बाकि फिल्मों से अलग अपने अलग नए अंदाज में नजर आ रहे है। ‘अर्द्ध’ को पलाश मुच्छल ने निर्देशित  किया है और साथ ही उन्होनें अर्द्ध की कहानी भी लिखी है।

ट्रेलर रिलीज होने से पहले ‘अर्द्ध’ का मोशन पोस्टर भी रिलीज हुआ था, जिसमें रुबीना दिलैक, राजपाल यादव के कंधे पर सिर रखी नजर आई थीं। इस मोशन पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर करते हुए रुबीना दिलैक ने लिखा, “अपने सपनों के साथ जिंदगी जीने का तरीका सिखाने आ रही है, जी5 की नई मूवी ‘अर्द्ध।’

‘अर्द्ध’ का ट्रेलर में नजर आ रहा है नयापन 

फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक छोटे शहर का लड़का शिवा (राजपाल यादव) एक महान थिएटर एक्टर होने के बावजूद सपनों के शहर मुंबई में एक एक्टर बनने के लिए संघर्ष करता है। ऐसे में अब शहर में रहने, खाने और कमाने के लिए वोअपनी पत्नी (रुबीना दिलैक) की मदद से एक ट्रांसजेंडर (पार्वती) होने का दिखावा करता है और लोकल ट्रेनों और मुंबई के सिग्नल्स पर पैसे मांगता है। ये ड्रीम सिटी में एक सपने देखने वाले की कहानी है, जो ये पता लगाने के लिए आगे बढ़ता है कि क्या वो अपने सपनों को पूरा करने में कामयाब हो पाएगा, या उसके सपने मुंबई के इस तेज-तर्रार जिंदगी के बीच कुचल दिए जाते हैं।

फिल्म के निर्देशक पलाश ने कहा, “अर्द्ध मुंबई में सपने देखने वाले तकरीबन हर शख्स की कहानी है और हमने फिल्म को जितना हो सका उतना रिएलिटी के करीब रखने की कोशिश की है। ये कुछ ऐसा है, जिससे बहुत सारे लोग जुड़ेंगे, क्योंकि ये लोगों की कहानी है।” इस फिल्म का वॉयस-ओवर लोकप्रिय और दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने किया है और गानों को सोनू निगम, अरमान मलिक, पलक मुच्छल, रेखा भारद्वाज, रुबीना दिलैक, दिव्या कुमार, पैरी जी और अमित मिश्रा द्वारा गाया गया हैं। इस फिल्म में कुल 6 गानें है जिसे फिल्म के लेखक और निर्देशक पलाश मुच्छल ने कंपोज किया हैं। 

रुबीना ने फिल्म को लेकर की बात 

छोटी बहु से छोटे पर्दे पर अपनी छाप छोड़ने वाली रुबीना दिलैक ने अपनी आगामी फिल्म अर्द्ध के बारे में कहा है कि ‘मेरे डेब्यू प्रोजेक्ट के रूप में, मैं इस जर्नी के दौरान आने वाले अनुभव और लर्निंग के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।  मैंने एक खाली स्लेट के साथ कदम रखा है और मैं पलाश जैसे दूरदर्शी और राजपाल सर जैसे प्रतिभाशाली सह-कलाकार के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत करने के साथ बेहद सुरक्षित और खुशनसीब महसूस कर रही हूं।’

आपको बता दें , रुबीना ने सिंगर राहुल वैद्य को हराकर बिग बॉस सीजन14 का खिताब जीता था। रुबीना को कलर्स के शो शक्ति में भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। ये शो पांच साल तक प्रसारित किया गया था। इन्होंने 2018  में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला से शादी की। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds