Trending

चेहरे को इन चीजों से है खतरा, खाने से करे परहेज

[nedrick_meta]

ऐसे फूड्स जो त्वाचा के लिए हैं जहर

खाना जीवन के लिए ईंधन का काम करता है। खाना सिर्फ पेट ही नहीं भरता , बल्कि हमारे शरीर को भी चलाता है। हालांकि, इसकी महत्ता यहीं खत्म नहीं होती। हम क्या खा रहे हैं, इसका असर हमारी त्वचा पर भी पड़ता है। हम आज बता करेंगे ऐसे फूड्स के बारे में जो त्वाचा के लिए जहर जैसे हैं। अगर आप इन फूड्स का ज्यादा मात्रा में सेवन कर रहे है, तो आप कितनी भी महंगी क्रीम लगा लें पिंपल्स, डार्क स्पॉट, झुर्रियों आपके चेहरे से खत्म नहीं होने वाली। इस कारण आपको अपनी डाइट पर खासा ध्यान देना होगा।

Also read- हड्डियों के कमजोर होने की समस्या के हो सकते हैं ये 5 कारण

इन चीजों को खाने से करे परहेज

खाने में तेल में छनि हुई चीज (Fried foods) का प्रयोग ज्यादा ना करे – तली हुई चीजें फेस स्किन के लिए बहुत खतरनाक होती है। तेल में छनि हुई चीजों का प्रयोग खाने में ज्यादा करने से चेहरे की त्वचा पर आसानी से मुंहासा (Acne) ट्रिगर हो जाते हैं। खासतौर से ऑयली स्किन वालों के लिए तो ऐसा खाना बहुत ही ज्यादा खतरनाक होता है। गर्म-गर्म पकौड़े, कचौड़ी, समोसा, पूड़ी आपके चेहरे के लिए दुश्मन हैं।

चेहरे को इन चीजों से है खतरा, खाने से करे परहेज — Nedrick News

व्हाइट शुगर/ सफेद चीनी (Sugar)- ज्यादा मात्रा में शुगर तो वैसे भी हमारे सेहत के लिए जहर माना जाता है दूसरी तरफ वाइट शुगर का हमारे फेस पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो वो भी व्हाइट शुगर के कम से कम सेवन की सलाह देते हैं। खाने में व्हाइट शुगर का ज्यादा इस्तेमाल करने से स्किन की रौनक (Glow) जल्द ही खत्म हो जाती है। फ्राइड फूड्स की ही तरह व्हाइट शुगर चेहरे पर झुर्रियों को बढ़ावा दे सकती है। जिस कारण स्किन पर रिंकल्स,फाइन लाइंस की समस्या बढ़ने लगती है।

चेहरे को इन चीजों से है खतरा, खाने से करे परहेज — Nedrick News

फास्ट फूड – चेहरे की समस्या वाले लोगों को फ़ास्ट फ़ूड खाने से बचना चाहिए। फास्ट फूड कैलरीज, फैट और रिफाइन्ड कार्बोहाइड्रेट्स के सोर्स होते हैं। बर्गर, पिज्जा, फ्राइज जैसी चीजें त्वचा के लिए अच्छीनहीं होती। इन चीजों को खाने से न सिर्फ पिंपल्स की समस्या होती है, बल्कि पोषक तत्वों से विहीन ये फूड स्किन को ढीला भी बना सकते हैं, जिस कारण आपके चेहरे पर डलनेस दिखेगा।

चेहरे को इन चीजों से है खतरा, खाने से करे परहेज — Nedrick News

मसालेदार खाना – भारत मसलों का देश कहा जाता है, पर ये मसाले हमारे स्किन के लिए कितना फायदेमंद है ये हम नहीं जानते। भारतीय खाने की पहचान मसाले ही होते हैं, अगर इन्हें लिमिट में खाया जाए, तो ये शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। वहीं इनका ज्यादा सेवन स्किन प्रॉब्लम्स को बढ़ावा देता है। खाने में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का और कम-से-कम मसाले का प्रयोग करें।

चेहरे को इन चीजों से है खतरा, खाने से करे परहेज — Nedrick News

डेयरी- डेयरी प्रोडक्ट्स ऐसी चीज है जो सभी के घरों में इस्तेमाल किया जाता है। इसे लेकर सभी की अपनी अपनी राय है। कुछ लोगों के अनुसार डेयरी प्रोडक्ट्स सेहत के लिए फायदेमंद होती है तो कुछ लोग इसे सेहत के लिए काफी खराब मानते हैं। रिसर्च के अनुसार कुछ लोगों को डेयरी प्रोडक्ट्स से स्किन प्रॉब्लम्स का भी सामना करना पड़ता है, जबकि कुछ लोगों में इसका कोई असर नहीं होता। कुछ वैज्ञानिकों का कहना है की डेयरी प्रोडक्ट्स के ज्यादा इस्तेमाल से आप समय से पहले ही बूढ़े दिखने लगते हैं ।

चेहरे को इन चीजों से है खतरा, खाने से करे परहेज — Nedrick News

Also read – Hand Transplant Surgery : काम के दौरान गवाएं दोनों हाथ, अब लड़की का हाथ जोड़ कर रहे सारे काम

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds