दीपिका, अनुष्का से लेकर ऐश्वर्या…इन एक्ट्रेस की Engagement Rings है काफी महंगी, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 18 Nov 2021, 12:00 AM | Updated: 18 Nov 2021, 12:00 AM

वेडिंग सीजन की शुरुआत होती ही बॉलीवुड में भी इसकी धूम देखने को हर साल मिल ही जाती है। बॉलीवुड की शादियां हमेशा ही काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी रहती हैं। सेलिब्रिटीज की शादी काफी ग्रैंड होती है। हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड में बैंड, बाजा और बारात की गूंज सुनाई देने लगी। एक तरफ तो राजकुमार राव ने पत्रलेखा को अपनी दुल्हनिया बनाकर ले आए, तो वही लाइन में और भी कई सेलिब्रिटीज हैं, जो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 

इससे पहले भी कई सेलिब्रिटीज की शादियां काफी ज्यादा चर्चाओं में रही। चाहे वो प्रियंका चोपड़ा की शादी हो या फिर ऐश्वर्या राय, अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर जैसी फेमस एक्ट्रेस की। इन सभी की शादियो खूब सुर्खियां बटोर चुकी है। इन सभी की शादियां काफी आलीशान तरीके से हुई थी। हर चीज काफी ग्रैंड थीं। यहां तक की इनकी सगाई की अंगूठी तक की कीमत लाखों-करोड़ों में थीं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ एक एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको उनकी एंगेजमेंट पर बेहद ही महंगी रिंग मिली। तो आइए जानते हैं इसके बारे में…

1.ऐश्वर्या राय

सबसे पहले बात करते हैं मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय की। ऐश्वर्य ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन को अपने जीवनसाथी के रूप में चुना था। अभिषेक और ऐश की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे फेमस जोड़ियों में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक ने ऐश्वर्या को सगाई पर जो अंगूठी पहनाई थीं, वो काफी Expensive थी। बताया जाता है की रिंग की कीमत करीब-करीब 50 लाख रुपय थी। 

2. सोनम कपूर

अब बात करते हैं सोनम कपूर की। सोनम साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद अहुजा के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। बात उनकी एंगेजमेंट रिंग की करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक आनंद ने सोनम को करीब 90 लाख की डायमेंड रिंग पहनाई थी।

3. अनुष्का शर्मा

2017 मे एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा क्रिकेटर विराट कोहली के साथ साथ फेरे लिए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो विराट अनुष्का को सबसे खूबसूरत और Expensive रिंग पहनना चाहते थे। विराट ने अनुष्का को जो सगाई पर अंगूठी पहनाई थी, उसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जाती है। रिपोर्ट्स तो ये भी बताती हैं कि इस स्पेशल रिंग को Select करने में पूरे 3 महीने लग गए थे। 

4. प्रियंका चोपड़ा

2018 मे प्रियंका चोपड़ा की शादी काफी चर्चाओं में रही थीं। प्रियंका ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ शादी की। प्रियंका ने ये शादी क्रिश्चियन और हिंदु दोनों रिती रिवाजों से की थीं। बात इनकी एंगेजमेंट रिंग की करें तो निक ने सगाई पर प्रियंका को जो रिंग पहनाई वो दिखने मे काफी सुंदर थी और इसकी कीमत 1.40 करोड़ के करीब थी।

5. दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी 2019 में इटली के लेक कोमो में हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका को रणवीर ने सगाई में सिंगल सॉलिटेयर स्क्वेयर डायमंड रिंग पहनाई थी, जिसकी कीमत करीब 2.7 करोड़ रुपए बताई जाती है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds