सेलिब्रिटीज पर कोरोना का साया: अब एकता कपूर हुई संक्रमित, ये सितारे भी आ चुके हैं चपेट में!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 03 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

देश में एक बार फिर कोरोना महामारी अपने भयंकर रूप में लौटती नजर आ रही है। कोरोना के नए ओमीक्रोन वेरिएंट के दस्तक देने से देश में डर का माहौल एक बार फिर बन गया। जिस स्पीड से बीते कुछ दिनों में हर जगह केस बढ़ते दिख रहे हैं, वो रफ्तार डरावनी है। मुंबई, दिल्ली के हालात लगातार बिगड़ते चले जा रहे हैं। फिर बड़ी संख्या में लोग इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। 

बॉलीवुड के तमाम सितारे कोरोना की कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। इसको देखकर लग रहा है कि जैसे बॉलीवुड में कोरोना बम फूटा हो। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी फैमिली के कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलिब्रिटीज के कोरोना से संक्रमित होने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। 

एकता कपूर भी कोरोना से संक्रमित

अब पता चला है कि मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर एकता कपूर भी कोरोना से संक्रमित हो गई। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एकता ने खुद इसके बारे में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट कर जानकारी दी। एकता कपूर ने लिखा- ‘सभी सावधानियां बरतने के बाद भी मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूं और उन सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील करती हूं जो बीते कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं।’

इससे पहले ही आज सुबह खबर सामने आई थीं कि एक्टर जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया कोरोना के चपेट में आ गए। इसके अलावा बीते दिनों में करीना कपूर खान, सीमा खान, रिया कपूर, मृणाल ठाकुर, नोरा फतेही जैसे कई सेलिब्स कोरोना का शिकार हो चुके हैं। वहीं टीवी एक्टर नकुल मेहता के 11 महीने के बेटे तक को कोरोना से संक्रमित हो गया। 

महाराष्ट्र में बीते दिनों काफी स्पीड से कोरोना केस बढ़ रहे हैं। मुंबई के हालात खराब हो रहे है। मायानगरी मुंबई से रविवार को 8036 कोरोना के नए मामले सामने आए थे। राजधानी दिल्ली में भी केस काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से देश में कई जगहों पर पाबंदियों का दौर भी लौट आया है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds