नई शुरुआत करने जा रही Dia Mirza: 2019 में टूटा था 11 साल पुराना रिश्ता, जानिए एक्टर्स की पहली लव स्टोरी…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 14 Feb 2021, 12:00 AM | Updated: 14 Feb 2021, 12:00 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा अपनी जिंदगी में एक नई शुरुआत करने जा रही है। सोमवार यानी 15 जनवरी को दीया दोबारा शादी करने जा रही हैं। 39 साल की उम्र में दीया बिजनेसमैन वैभव राखी संग सात फेरे लेने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीया मुंबई में ही वैभव के साथ शादी के बंधन में बंधेगीं।

2014 में दीया ने की थी पहली शादी

दीया की शादी की खबरें इस वक्त सुर्खियों में लोग। सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चाएं हो रही हैं और लोग उन्हें नए शुरुआत के लिए बधाईयां भी देते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इसी बीच दीया की पहली लव स्टोरी भी एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई हैं। इससे पहले दीया ने साल 2014 में साहिल सांगा के साथ शादी रचाई थी।

लेकिन दोनों का 11 साल पुराना साथ साल 2019 में टूट गया था। इस दौरान दीया और साहिल ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया था।

ऐसी थी दीया और साहिल की पहली लव स्टोरी

बताया जाता है कि दीया की साहिल के साथ पहली बार मुलाकात साल 2009 में हुई थीं। दोनों एक दूसरे से पहली बार एक काम की वजह से मिले थे। उस दौरान साहिल, दीया को एक फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाने के लिए आए थे। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। लेकिन अपने दिल की बात कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

5 साल बाद साहिल ने दीया के साथ अपने प्यार का इजहार किया। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ये इजहार काफी फिल्मी था। साहित ने न्यूयॉर्क के Brooklyn Bridge पर दीया को बेहद ही रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। उन्होनें अपने घुटने पर बैठकर दीया से अपने दिल की बात कही और हमेशा का साथ मांगा।

दीया ने भी साहिल के इस प्रपोजल को स्वीकार कर लिया। 18 अक्टूबर 2014 को दोनों ने शादी कर ली। लेकिन शादी के कुछ समय बाद दोनों का ये प्यारा सा रिश्ता डगमगाने लगा और फिर 2019 में दोनों ने दिल तोड़ने वाली खबर अपने फैंस को दे दी।

11 साल बाद हुए अलग

दीया ने एक पोस्ट कर बताया कि 11 साल तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद आपसी सहमति ने दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। हालांकि इस दौरान उन्होनें ये भी कहा कि वो और साहित दोस्त रहेंगे और एक दूसरे की इज्जत करेंगे।

वैसे दीया ने अपना रिश्ता टूटने की वजह तो नहीं बताई थी। लेकिन ऐसी खबरें सामने आई कि इसके पीछे की वजह साहिल की कनिका ढिल्लन के साथ बढ़ती नजदीकियां थीं। हालांकि एक्ट्रेस ने इन खबरों को बकवास बताते हुए कनिका को सपोर्ट किया था। हालांकि अब दीया उन वैभव संग शादी कर दोबारा से एक बार अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds