Trending

7 बार चाकुओं से गोदकर की 22 साल की लड़की की हत्या, इस मर्डर केस से फिर दहल उठीं राजधानी दिल्ली!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 20 Oct 2021, 12:00 AM | Updated: 20 Oct 2021, 12:00 AM

22 साल की एक युवती के मर्डर ने देश की राजधानी दिल्ली को हिलाकर रख दिया। दिल्ली के बिंदापुर इलाके में 7 बार चाकुओं से वार करके युवती की हत्या की गई। ये खौफनाक घटना मंगलवार देर रात की है। इसका वारदात का एक दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज भी सामने आया है।

झकझोंर देने वाली फुटेज आई सामने

CCTV फुटेज में चार लड़के देखने नजर आ रहे हैं। जिसमें एक लड़का बड़ी ही बेरहमी से लड़की पर चाकुओं से वार कर रहा है। बाकी दो लड़के उसे रोकने की कोशिश करते दिख रहे हैं, जबकि चौथा लड़का पास में खड़ा होकर वारदात को देख रहा है। चाकू से हमला होने के बाद युवती नीचे गिर जाती है, जिसके बाद भी वो चाकुओं से वार जारी रखता है। CCTV फुटेज से पता चल रहा है कि  

फिर वो दो लड़के आरोपी पर काबू पाते हुए उसको दूसरी तरफ ले जाते है। इसके बाद युवती उठती है और दूसरी तरफ जाती है। जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद लड़की बुरी तरह से घायल हो गई। उसको अस्पताल लेकर भी जाया गया, लेकिन वो बच नहीं पाई। 

दोस्त के बर्थडे का बोलकर गई थीं लड़की

मृतक लड़की की पहचान 22 साल की डॉली बब्बर के रूप में हुई है। वो उत्तम विहार के ओम नगर में अपने परिवार के साथ रहती थीं। मंगलवार रात को डॉली ये कहकर घर से निकली थीं कि वो अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी के लिए जा रही है। केक कटते ही वो घर वापस आ जाएगी। लेकिन इस बीच ही उसकी हत्या की खबर आ गई। 

एक्स बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप

इस घटना में अब तक जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक आरोपी युवक की पहचान अंकित गाबा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वो लड़की का एक्स बॉयफ्रेंड था। दोनों पहले रिलेशनशिप में थे, लेकिन कुछ समय इनका ब्रेकअप हो गया था। वहीं डॉली के परिवारवाले दोनों के रिलेशन में होने की बात को नकारते हुए नजर आ रहे हैं। 

इस मामले में एक्शन लेते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकित गाबा को अरेस्ट कर लिया है। इसके अलावा मनीष और हिमांशु नाम के दो युवक भी पुलिस की गिरफ्त में हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds