Delhi Station Gangrape : नौकरी दिलाने के नाम पर रेलवे कर्मचारियों ने की अपनी हदें पार, धोखे में रख कर किया गैंगरेप!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 जुलाई 2022, 05:30 AM Updated: 23 जुलाई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

देश की राजधानी दिल्ली के रेलवे स्टेशन से शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 30 साल की महिला के साथ चार रेलवे कर्मचारियों ने गैंगरेप (Delhi Station Gangrape) जैसी बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि ये चरों आरोपी रेलवे के विद्युत विभाग में काम करने वाले हैं। आरोपियों ने बड़े ही शातिर तरीके से महिला को झांसे में फंसाया और उसके साथ गैंगरेप किया। 

पार्टी का बहाना बनाकर बुलाया 

फरीदाबाद की रहने वाली 30 वर्षीय पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि पिछले एक साल से वह अपने पति से अलग रह रही है और कोर्ट में उनके तलाक का केस चल रहा है। तकरीबन दो साल पहले महिला अपने कॉमन दोस्त के माध्यम से एक लड़के से मिली। उस लड़के ने महिला से बताया था कि वह रेलवे में काम करता है और उसकी भी नौकरी लगवा देगा। जिसके चलते दोनों की बातचीत बढ़ने लगी। 21 जुलाई को युवक ने पीड़ित महिला से नया घर खरीदने की खुशी में पार्टी करने की बात कही और महिला को भी आमंत्रित किया।

वह रात करीब साढ़े दस बजे मेट्रो से कीर्ति नगर आई, जहां से आरोपी उसे लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8-9 पर ले आया। उसके बाद आरोपी युवक ने उसे विद्युत विभाग के कर्मचारियों के लिए बने एक कमरे में बैठने के लिए कहा। कुछ देर बाद युवक और उसका एक और दोस्त कमरे में आए और दरवाजा अंदर से बंद कर महिला के साथ जबरदस्ती गैंगरेप (Gangrape) किया। वहीं उसके दो और आरोपी साथी दरवाजे के बाहर पहरेदारी करते रहे। इस शर्मसार करने वाली घटना को गुरुवार-शुक्रवार की आधी रात 12.30 बजे से 1.30 बजे के बीच आरोपियों द्वारा अंजाम दिया गया  और उसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। बदहवास अवस्था में पीड़ित महिला ने शुक्रवार तड़के करीब 2.30 बजे पीसीआर कॉल की थी। 

पुलिस ने आरोपियों पर दर्ज किया केस 

पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376D/342 के तहत मामला दर्ज कर लिया और सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस की पूछताछ में पता चला है , सभी चार आरोपी रेलवे के कर्मचारी हैं। सभी आरोपी रेलवे के इलेक्ट्रिकल और अन्य डिपार्टमेंट में काम करते हैं। इधर  डीसीपी रेलवे हरेंद्र सिंह ने बताया कि ‘हमने महिला की शिकायत पर आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।’

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds