Delhi New Chief Minister: दिल्ली के नए मुख्यमंत्री पर आया फैसला, भाजपा विधायक दल की बैठक में Rekha Gupta के नाम पर लगी मुहर

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 19 Feb 2025, 12:00 AM | Updated: 19 Feb 2025, 12:00 AM

Delhi New Chief Minister: दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर आज फैसला हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल की बैठक आज शाम 7 बजे प्रदेश कार्यालय में हुई, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के नाम पर मुहर लगी। प्रवेश वर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया। सूत्रों के मुताबिक RSS ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा है, जिसे भाजपा ने मान लिया है। भाजपा के लिए यह बैठक ऐतिहासिक है, क्योंकि पार्टी 27 साल के लंबे अंतराल के बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने जा रही है।

और पढ़ें: Dharmatma Nishad death update: धर्मात्मा निषाद मौत मामला, चार पर FIR, मंत्री-बेटों का नाम गायब, जानें अब तक का अपडेट

भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ये पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि मुख्यमंत्री निर्वाचित विधायकों में से ही चुना जाएगा। इस निर्णय के साथ, भाजपा दिल्ली में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने जा रही है।

कई नामों पर चर्चा, लेकिन फैसला आजDelhi New Chief Minister

मुख्यमंत्री पद के लिए प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता और शिखा राय जैसे नामों पर चर्चा हो रही थी। लेकिन, रेखा गुप्ता के नाम पर अंतिम निर्णय आज शाम की बैठक में लिया गया। केन्द्रीय नेतृत्व सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की।

Delhi New Chief Minister BJP
Source: Google

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी

नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह कल, 20 फरवरी 2025 को, रामलीला मैदान में आयोजित होगा। समारोह की तैयारियाँ जोरों पर हैं।
इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। लगभग 30,000 लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

रामलीला मैदान में तीन बड़े मंच बनाए जा रहे हैं। मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, लेफ्टिनेंट गवर्नर और नए मुख्यमंत्री उपस्थित होंगे। दूसरे मंच पर धर्मगुरुओं को स्थान दिया जाएगा, जबकि तीसरे मंच पर दिल्ली के मौजूदा सांसद और चुने हुए विधायक बैठेंगे। समारोह सुबह 11:15 बजे शुरू होगा और लगभग 12:25 बजे समाप्त होगा। कोई भाषण नहीं होगा, केवल राष्ट्रगान के बाद लेफ्टिनेंट गवर्नर वी.के. सक्सेना मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।

विशिष्ट अतिथियों को निमंत्रण, भव्य आयोजन की तैयारी

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल, आतिशी और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव को भी निमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा, समारोह में उद्योगपति, फिल्मी सितारे, क्रिकेट खिलाड़ी, साधु-संत और राजनयिक भी शामिल होंगे।

भाजपा की ऐतिहासिक वापसी और जनता की उम्मीदें

दिल्ली में भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही राजधानी में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। 27 वर्षों के बाद सत्ता में वापसी करने के बाद भाजपा से राजधानी के विकास और जनहित के कार्यों में तेजी लाने की उम्मीदें हैं।

भाजपा की रणनीति और संगठनात्मक ताकत ने इस बार दिल्ली के राजनीतिक परिदृश्य को बदल दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नई सरकार का मुख्य फोकस विकास, कानून-व्यवस्था और जनकल्याणकारी योजनाओं पर रहेगा।

दिल्ली की राजनीति में नया अध्याय

दिल्ली में भाजपा की वापसी के साथ ही राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। नए मुख्यमंत्री के सामने विकास, स्वच्छता, जल आपूर्ति, बिजली और प्रदूषण जैसे अहम मुद्दों को हल करने की बड़ी चुनौती होगी।

मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा के बाद दिल्ली की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होगा। जनता की उम्मीदें और भाजपा का वादा, दोनों ही नई सरकार के सामने बड़ी जिम्मेदारी होंगे।

और पढ़ें: Delhi CM oath ceremony: दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, रामलीला मैदान में भव्य आयोजन, उद्योगपतियों से लेकर धार्मिक गुरुओं तक को भी मिला बुलावा

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds