IPL 2022: किसने और क्यों किया मुंबई पहुंची Delhi Capital की बस पर हमला? जानिए क्या है ये पूरा मामला…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 16 Mar 2022, 12:00 AM | Updated: 16 Mar 2022, 12:00 AM

इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के 15वें सीजन का आगाज होने में अब कुछ ही दिनों का वक्त बाकी रह गया। क्योंकि IPL 15 के सभी मुकाबले मुंबई और पुणे में होने है, इसलिए सभी टीमें वहां जुटने लगी है। इस बीच IPL 15 में हिस्सा लेने पहुंची दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। 

दरअसल, बुधवार को मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स की बसों पर हमला हुआ। जानकारी के मुताबिक हमले के दौरान कुछ लोगों ने पार्किंग में खड़ी दिल्ली कैपिटल्स की बस में तोड़फोड़ की। इस दौरान लग्जरी बसों की खिड़कियां तोड़ दी गई। 

बताया जा रहा है बसों में ये तोड़फोड़ राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने मचाई। मामला बसों के कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ा था। दरअसल, ये लोग बसों का कॉन्ट्रैक्ट बाहरी को देने का विरोध कर रहे थे। दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाड़ियों को लाने और छोड़ने का कॉन्ट्रैक्ट स्थानियों को नहीं मिलने से कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और उन्होंने बसों में तोड़फोड़ की। आरोप ये लगाया गया कि आईपीएल में टीमों ने बस का कॉन्ट्रैक्ट दिल्ली की कंपनी को दिया गया। जबकि इनकी मांग है कि ये लोकल यानी महाराष्ट्र की कंपनी को देना चाहिए। हमला महाराष्ट्र वाहतुक सेना ने किया, जो मनसे की ट्रांसपोर्ट विंग है। जिस बस पर हमला हुआ उस पर मनसे के पोस्टर लगे भी दिख रहे हैं।

मामले को लेकर पुलिस भी एक्शन मोड़ में नजर आ रही है। पुलिस ने इस घटना को लेकर की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक बस पर हमले के आरोप में कोलाबा पुलिस ने मनसे के 5 कार्यकर्ताओं अरेस्ट कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। बताया जा रहा कि दिल्ली की टीम ताज पैलेस में रुकी है। होटल मुंबई के कोलाबा में है। 

बात IPL की करें तो 26 मार्च से इस टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है। मुंबई के तीन स्टेडियम सीसीआई, डीवाई पाटिल और वॉनखेड़े स्टेडियम में IPL के मैच होंगे। दिल्ली कैपिटल्स IPL-15 में अपना पहला मुकाबला 27 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। दिल्ली की टीम की कमान इस बार ऋषभ पंत के हाथों में हैं। पंत टीम की कप्तानी IPL 15 में करते नजर आएंगे। दिल्ली कैपिटल्स IPL में अपना पहला खिताब जीतने के मिशन के साथ मैदान में उतरेगी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds