लगातार तीसरी हार से हिली CSK! Ruturaj Gaikwad बोले- ‘गलती मेरी थी’

Nandani | Nedrick News Ghaziabad Published: 07 Apr 2026, 02:27 PM | Updated: 07 Apr 2026, 02:27 PM

Ruturaj Gaikwad CSK Captaincy: चेन्नई सुपर किंग्स की इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में निराशाजनक शुरुआत हुई है। टीम को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। 5 अप्रैल को चेन्नई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 43 रन से हार का सामना करना पड़ा। चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में सीएसके की टीम इस लक्ष्य तक पहुंचने में नाकाम रही, जिससे फैंस भी काफी निराश नजर आए।

और पढ़ें: IPL मैच में 20 करोड़ खर्च करके कैसे कमाते हैं 300 करोड़— जानकर रह जाएंगे दंग! Indian Premier League

कप्तान ने खुद पर लिया हार का जिम्मा | Ruturaj Gaikwad CSK Captaincy

मैच के बाद सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने हार के लिए किसी और को नहीं, बल्कि खुद को जिम्मेदार ठहराया। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में उन्होंने साफ कहा कि अगर वो बेहतर बल्लेबाजी करते, तो मैच का नतीजा बदल सकता था।

गायकवाड़ ने कहा, “अगर मैं थोड़ा और योगदान देता, तो शायद हम यह मैच जीत सकते थे। यह मेरी गलती है। मुझे हैरानी है कि टीम ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया।”

दरअसल, इस मैच में गायकवाड़ सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए थे, जो टीम के लिए बड़ा झटका साबित हुआ।

बाकी बल्लेबाजों ने दिखाई लड़ाई

हालांकि कप्तान जल्दी आउट हो गए, लेकिन टीम के बाकी बल्लेबाजों ने हार नहीं मानी। गायकवाड़ ने सरफराज, प्रशांत, जेमी और Shivam Dube की तारीफ करते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों ने शानदार कोशिश की और टीम को मुकाबले में बनाए रखा। उन्होंने माना कि अगर शुरुआत मजबूत होती, तो 251 रन जैसे बड़े लक्ष्य का पीछा करना संभव था।

गेंदबाजी में कहां बिगड़ा खेल?

सीएसके की हार का एक बड़ा कारण आखिरी ओवरों में गेंदबाजी भी रही। एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम मैच पर पकड़ बना चुकी है। 15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 3 विकेट पर 151 रन था।

लेकिन इसके बाद मैच पूरी तरह बदल गया। टिम डेविड और रजत पाटीदार ने मिलकर सिर्फ 31 गेंदों में 99 रन की तेज साझेदारी कर दी, जिसने सीएसके के हाथ से मैच छीन लिया।

नो बॉल ने पलटा पूरा मुकाबला

मैच का सबसे अहम मोड़ 18वें ओवर में आया, जब अंशुल कंबोज ने टिम डेविड को आउट कर दिया था। लेकिन वह गेंद नो बॉल निकली, जिससे डेविड को जीवनदान मिल गया। इसके बाद डेविड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को 250 के पार पहुंचा दिया।

इस पर बात करते हुए गायकवाड़ ने कहा, “हम 13-14 ओवर तक गेम कंट्रोल में थे, लेकिन नो बॉल के बाद सबकुछ बदल गया। डेविड ने इसका पूरा फायदा उठाया और उन्हें इसका क्रेडिट मिलना चाहिए।”

आगे की राह आसान नहीं

लगातार तीन हार के बाद सीएसके के लिए आगे की राह आसान नहीं दिख रही है। टीम को अब अपनी रणनीति और प्रदर्शन दोनों में सुधार करना होगा।

और पढ़ें: तीन मैचों की हार के बाद CSK प्लेऑफ तक कैसे पहुंचेगी? पढ़िए पूरा राज़ | CSK IPL 2026 playoffs

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds