वो पार्टीज, जिन्होंने पूरे Bollywood को हिला दिया! इन हाईप्रोफाइल पार्टी में हुई बड़ी-बड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 05 अक्टूबर 2021, 05:30 AM Updated: 05 अक्टूबर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड में सितारे अक्सर ही पार्टीज वगैरह करते हुए नजर आ जाते हैं। सेलेब्स बड़ी बड़ी पार्टी करते हुए आए दिन दिख ही जाते हैं। वैसे इन दिनों तो एक अलग ही पार्टी सुर्खियों में बनी हुई है, जिसने पूरे बॉलीवुड को एक बार फिर से हिलाकर रख दिया। जी हां, अब उसी क्रूज वाली पार्टी का जिक्र कर रहे हैं जिसमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी मौजूद थे। इस पार्टी को लेकर बॉलीवुड के किंग खान जबरदस्त विवादों में हैं। क्योंकि ड्रग्स जैसे गंभीर आरोपों में घिरने के बाद आर्यन NCB के शिकंजे में हैं। 

वैसे ये पहले ऐसी पार्टी नहीं है, जिसके चलते बॉलीवुड में तहलका मच गया हो। पहले भी ऐसी कई पार्टी हो चुकी हैं, जिसके चलते कुछ बड़े विवाद खड़े हो गए। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको ऐसी ही कुछ पार्टीज के बारे में बताने जा रहे हैं…

करण की पार्टी पर हुआ जबरदस्त बवाल

करण जौहर ने 2 साल पहले जो पार्टी रखी थीं, वो तो अच्छे से आपको याद होगी ही। ये काफी हाई प्रोफाइल पार्टी थीं, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स जैसे दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोड़ा, विक्की कौशल, शाहिद कपूर शामिल हुए थे। पार्टी का एक वीडियो सामने आया था, जिसको लेकर काफी विवाद हुआ। दरअसल, ऐसे आरोप लगाए जा रहे थे कि पार्टी में बॉलीवुड सितारों ने ड्रग्स लिए। नेता मनजिंदर सिरसा की शिकायत पर NCB ने पार्टी की जांच भी की थीं। हालांकि बाद में इसे क्लीनचिट दे दी गई। 

जब आपस में भिड़ गए थे दो सुपरस्टार 

एक और ऐसी पार्टी हुई थीं, जिसे शायद बॉलीवुड कभी ना भूला पाए। ये पार्टी हुई थी कैटरीना कैफ के बर्थडे पर, जिसमें बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान आपस में भिड़ गए थे। तब सलमान ने किसी बात को लेकर शाहरुख को ताना मारा था। इस दौरान दोनों के बीच बात बढ़ते बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गई थीं। हालांकि अब सलमान और शाहरुख के बीच में सबकुछ ठीक है। जब शाहरुख के बेटे आर्यन खान से जुड़ा ये मामला सामने आया, तो सलमान उनसे मिलने भी गए थे। 

मीका ने राखी को किया जबरदस्ती किस 

एक और ऐसी पार्टी थी फेमस सिंगर मीका सिंह की। मीका सिंह ने अपने बर्थडे पार्टी के दौरान सरेआम राखी सावंत को जबरदस्ती किस कर दिया था, जिस पर काफी बवाल खड़ा हुआ था। इसको लेकर राखी ने मीका सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

शाहरुख ने मारा था शिरीष को थप्पड़

बताया जाता है कि एक पार्टी के दौरान शाहरुख खान फेमस डायरेक्टर फराह खान के पति शिरीप कुंद्रा से भी भिड़ गए थे। इस दौरान बात इतनी बिगड़ गई थीं कि शाहरुख ने अपना आपा खो दिया और शिरीप को थप्पड़ तक जड़ दिया था। ये सब संजय दत्त की बर्थडे पार्टी के दौरान हुआ था। 

ये तो हमने आपको कुछ ही पार्टीज के बारे में बताया, जिसको लेकर बॉलीवुड में बवाल खड़े हुए। ऐसी कई और भी पार्टीज हुई, जिसमें कभी सितारे आपस में भिड़े, तो कुछ में दूसरी वजह से विवाद हुए। खैर अभी तो आर्यन खान की क्रूज पार्टी जबरदस्त सुर्खियों में हैं। ड्रग्स पार्टी में शामिल होने के चलते आर्यन खान फिलहाल NCB की कस्टडी में है। बीते दिन ही उनकी कस्टडी को 7 अक्टूबर तक बढ़ाया गया है।  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds